Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने की रोजगार मेले की शुरुआत, 75,226 युवाओं को दिए नियुक्ती पत्र

PM Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को नियुक्ती पत्र दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।

यह भी पढ़ें:- दूसरे राज्यों तक बढ़ी संप्रेक्षण गृह की लड़कियों के बनाए कलश कैंडल की डिमांड

PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे नवीन आविष्कारों,उद्यमी , किसानों और उत्पादन से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है। आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वें नंबर तक की छलांक लगाई है। (PM Rojgar Mela)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ 100 ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80,000 से अधिक हो चुकी है। (PM Rojgar Mela)

PM ने कहा कि इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है। भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। बीते सालों में सेल्फ हेल्प ग्रुप से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें भारत सरकार आर्थिक मदद दे रही हैं। ये करोड़ों महिलाएं अब अपने बनाए उत्पाद देशभर में बिक्री कर रही हैं, अपनी आय बढ़ा रही हैं। (PM Rojgar Mela)

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है।ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इधर, हरियाणा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गुरुग्राम में रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल हुए और लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोजगार मेला कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लाभार्थियों को  नियुक्ति पत्र वितरित किए।  (PM Rojgar Mela)

Back to top button
error: Content is protected !!