नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

PM Will Attend Swearingin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इन तीनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए गए हैं। मेघालय और नागालैंड में 7 मार्च को सरकारें शपथ लेंगी। वहीं त्रिपुरा में 8 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा सरकार बना रही है। वहीं मेघालय में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार में भागीदारी कर रही है। 

यह भी पढ़ें:- बिल गेट्स ने की PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

बता दें कि नागालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटों पर, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट पर, कांग्रेस को 3 सीटों और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है। (PM Will Attend Swearingin)

वहीं नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है। इधर, मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है। (PM Will Attend Swearingin)

चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते सालों में भाजपा मुख्यालय ऐसे कई अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं। (PM Will Attend Swearingin)

Related Articles

Back to top button