Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

10 लाख लोगों को नौकरी देंगे PM मोदी, धनतेरस के दिन सौंपेंगे 75 हजार अपॉइंटमेंट लेटर

PM Will Give Job: देश में महंगाई और बेरोजगारी कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिसे कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले डेढ़ साल यानी दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। इस मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग वे दिवाली से पहले धनतेरस के दिन मतलब 22 अक्टूबर से करेंगे। इस दिन 75 हजार लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा। PM इस दौरान इन युवाओं से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh News : रियल स्टेट प्रोजेक्ट को किया गया डिफाल्टर घोषित

PMO के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त नियुक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। PMO की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में 38 मंत्रालयों-विभागों में मैन पावर की समीक्षा की थी, जिसके बाद उन्होंने ऐलान किया था कि उनकी सरकार अगले डेढ़ साल में यानी 2023 दिसंबर तक 10 लाख नौकरियां मुहैया कराएगी। ये सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हो रही हैं। (PM Will Give Job)

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि 10 लाख नौकरियां केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों के जरिए भरी जाएंगी। अभी ग्रुप ए कैटेगरी में 23 हजार 584, ग्रुप बी कैटेगरी में 26 हजार 282 और ग्रुप सी की नॉन गेजेटेड कैटेगरी में 8.36 लाख पोस्ट खाली हैं। अकेले रक्षा मंत्रालय में ग्रुप बी के 39 सौ 366 और ग्रुप सी के 2.14 लाख पद खाली हैं। रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख और गृह मंत्रालय में ग्रुप सी नॉन गेजेटेड कैटगरी के तहत 1.21 लाख पद खाली हैं। (PM Will Give Job)

प्रधानमंत्री के इस मेगा जॉब कैंपेन के तहत रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय जांच ब्यूरो , सीमा शुल्क और बैंकिंग, सशस्त्र बल कर्मी, सब-इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर समेत 38 विभागों में देशभर से चुने गए युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में देशभर के केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। ओडिशा से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, चंडीगढ़ से सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राजस्थान से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उत्तर प्रदेश से उद्योग मंत्री महेंद्र पांडेय शामिल होंगे। (PM Will Give Job)

इधर, झारखंड से आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार से पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे। बीते साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में एक मार्च 2020 तक 8.72 लाख पद खाली पड़े थे। केंद्र सरकार के विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार भरे हुए थे। 2016-17 से 2020-21 के दौरान SSC में कुल 2 लाख 14 हजार 601 कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। साथ ही RRB ने 2 लाख 4 हजार 945 लोगों को नियुक्ति दी। वहीं UPSC ने भी 25 हजार 267 उम्मीदवारों का चयन किया। अब देखना होगा कि सरकार के इस फैसले से बेरोजगारी कम होती है या नहीं। (PM Will Give Job)

Back to top button
error: Content is protected !!