Google Analytics —— Meta Pixel

पानी में जहर मिलाकर मछली पकड़ रहे थे शिकारी, एंटी पोचिंग टीम ने 3 आरोपियों को दबोचा

Anti Poaching Action : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में एंटी पोचिंग (Anti Poaching Action) टीम ने ओडिशा के तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जलप्रपात क्षेत्र में पानी में जहरीले पत्ते मिलाकर मछली पकड़ रहे थे।

यह भी पढ़े :- यूथ फेस्ट-2026: वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी का मंत्र, कहा- फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप संचालक वरुण जैन के निर्देश पर की गई। टीम ने गोडेना जलप्रपात क्षेत्र में दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी चमरू, लखीराम और संजय के रूप में हुई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी में जहरीले पदार्थ मिलाना न केवल मछलियों के लिए घातक है, बल्कि इससे जलीय जीवों और पूरे पर्यावरण तंत्र पर गंभीर असर पड़ता है। इस तरह की गतिविधियां वन्यजीव संरक्षण कानून का गंभीर उल्लंघन हैं।

फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिजर्व क्षेत्र में अवैध शिकार और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Anti Poaching Action)

Back to top button
error: Content is protected !!