धनतेरस पर गुम मोबाइल लौटाकर पुलिस ने बांटी खुशियां, हजारों मोबाइल लौटाकर लोगों को दिया अनमोल तोहफा

Police Find Lost Mobile: धनतेरस के पावन पर्व पर जहां देशभर में खरीदारी और उल्लास का माहौल रहा। वहीं छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई जिलों में पुलिस विभाग ने एक अलग ही दीपावली मनाई। इस अवसर पर आम जनता को उनके खोए हुए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने खुशियों की सौगात दी। इन मोबाइलों की बरामदगी सायबर सेल और CEIR पोर्टल की मदद से की गई, जिससे लोगों को न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत संपत्ति वापस मिली, बल्कि पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसे का भी उज्ज्वल दीप जला। धनतेरस के दिन सूरजपुर SP प्रशांत ठाकुर की पहल पर 154 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस सौंपे गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए थी।
यह भी पढ़ें:- बेटे के रहते बेटी को नहीं मिलेगा पिता की जमीन में हक: बिलासपुर हाईकोर्ट
SP ने खुद लोगों को मोबाइल सौंपते हुए कहा कि आम लोगों की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखना ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल में जरूरी दस्तावेज, फोटो और निजी जानकारियां थी, जो खो जाने से उन्हें काफी चिंता थी। अब पुलिस की सतर्कता और तकनीकी प्रयासों से उन्हें राहत मिली है। धनतेरस पर दंतेवाड़ा पुलिस ने भी बड़ी पहल की। 107 गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिनकी कीमत लगभग 22 लाख बताई गई है। (Police Find Lost Mobile)
राजनांदगांव में 113 मोबाइल लौटाए गए
ये मोबाइल ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आसपास के जिलों जैसे जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव से ट्रेस कर लाए गए। नागरिकों की सुविधा के लिए पुलिस ने एक साइबर हेल्पलाइन नंबर- 9479151665 और ‘सायबर संगवारी दंतेवाड़ा’ व्हाट्सएप चैनल भी जारी किया है, ताकि लोग सीधे गुम मोबाइल या साइबर अपराध की शिकायत कर सकें। राजनांदगांव पुलिस ने दिवाली से पहले शानदार तोहफा दिया। सायबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने 113 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 17 लाख आंकी गई है। ये सभी मोबाइल CEIR पोर्टल की मदद से खोजे गए। (Police Find Lost Mobile)
बालोद में 100 मोबाइल लौटाए गए
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि समन्वित प्रयासों से ये सफलता मिली और नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत थाना में शिकायत दर्ज करें। लोगों ने इसे दीवाली से पहले अनमोल तोहफा बताया। बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में धनतेरस पर 100 गुम मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए। इनकी अनुमानित कीमत 15.75 लाख रुपए थी। अब तक बालोद पुलिस 460 मोबाइल खोजकर नागरिकों को लौटा चुकी है। मोबाइल पाकर नागरिकों ने पुलिस का आभार जताया और इसे एक यादगार पहल बताया। (Police Find Lost Mobile)
ग्वालियर में 3209 मोबाइल बरामद
वहीं ग्वालियर साइबर सेल ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। 2024 और 2025 में अब तक 3209 गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 6 करोड़ 94 लाख 75 हजार से ज्यादा है। इन मोबाइलों को मुरैना, भिंड समेत देशभर के कई राज्यों जैसे दिल्ली, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड से ट्रेस किया गया है। SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि लगातार ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण से संभव हो पाई है। CEIR रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालियर मोबाइल रिकवरी में मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर है। (Police Find Lost Mobile)
छतरपुर में 91 मोबाइल की रिकवरी
छतरपुर पुलिस ने दीपावली से पहले 91 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए, जिनकी अनुमानित कीमत 16 लाख है। यह सफलता साइबर सेल के सहयोग से प्राप्त हुई। SP ने खुद मोबाइल सौंपे और इस पहल को ‘ऑपरेशन गुम मोबाइल’ का हिस्सा बताया। नागरिकों ने भी इसे दीपावली से पहले की बड़ी सौगात बताया। धनतेरस पर जब पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा था, तब पुलिस ने आम लोगों की खुशियों में चार चांद लगाते हुए खोए हुए मोबाइल वापस लौटाकर भरोसे की एक नई मिसाल पेश की। इस मुहिम ने यह साबित किया कि तकनीक और समर्पण के सही उपयोग से जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम की जा सकती है।



