Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : 26 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक सम्मान, इसमें 11 पुलिस कर्मियों को मरणोपरांत वीरता पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मरनोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। केंद्र सरकार ने हर साल दिये जाने वाले पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है।

गैलेंट्री अवार्ड, सराहनीय सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक का ऐलान कर दिया है। 26 पुलिसकर्मियों को इस बार वीरता पदक के लिए चयनित किया गया है, जिसमें से 11 पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत ये अवार्ड दिया जायेगा।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : हत्या और झंडा कांड का आरोपी के घर चला बुलडोजर, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
वहीं डीआईजी कन्हैया लाल ध्रुव को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस का सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
वहीं कमांडेंट दुखुराम अचला, एएसपी नेहा पांडेय, डीएसपी यशेश्वरी यारेवर, सहायक कमांडेट टीकाराम कुर्रे सहित 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!