Police Personnel Fired: राजधानी में पुलिस के जवान ने 3 साथियों पर चलाई गोली, तीनों ने तोड़ा दम
Police Personnel Fired: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने ही तीन साथियों पर गोली चला दी, जिससे तीनों ही जवानों की मौत हो गई है। घटना रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट की है। ये सभी जवान इसी प्लांट में तैनात थे। घटना को अंजाम देने का आरोप लांस नायक प्रवीण राय पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:- Changes In GST: आम आदमी को फिर लगा महंगाई का झटका, चावल, दाल और आटा समेत कई चीजें महंगी
जानकारी के मुताबिक ये गोलीकांड आपसी झगड़े की वजह से हुआ है, जिन लोगों की जान गई है उनका नाम पिंटो नामग्याल भूटिया, धनहांग सुब्बा और इंद्र लाल छेत्री है। पिंटो नामग्याल भूटिया आरोपी के बैच का ही जवान था। वहीं बाकी दोनों जवान 2013 बैच के थे। इनमें से पिंटो और इंद्र लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं धनहांग सुब्बा को घायल हालत में हॉस्पिटल लेकर जाया गया था। इस दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त हैदरपुर वाटर प्लांट में फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। प्लांट के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो तीन पुलिसकर्मियों को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े पाया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। (Police Personnel Fired)
A Sikkim Police personnel posted at a water plant in the Haiderpur area of Delhi shot 3 personnel, after which 2 were killed & one was injured: Delhi Police
— ANI (@ANI) July 18, 2022
दिल्ली पुलिस ने बताया कि हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में फायरिंग को लेकर सोमवार दोपहर थाना केएन काटजू मार्ग पर पीसीआर कॉल आई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया गया कि सिक्किम पुलिस के 3 लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया, जिसे वहां मृत घोषित कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी सिक्किम पुलिस में लांस नायक प्रवीण राय प्रबीन राय को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि देश के अलग-अलग कोने से आए दिन जवानों के बीच संघर्ष की खबरें सामने आती रहती है। (Police Personnel Fired)



