Google Analytics —— Meta Pixel

NIT Chowpatty Case : चौपाटी शिफ्टिंग पर राजनीति तेज: मूणत बोले 3 साल पुराना मामला, महापौर ने दी सफाई

NIT Chowpatty Case : एकात्म परिसर स्थित बीजेपी कार्यालय में आज साइंस कॉलेज ग्राउंड से चौपाटी हटाने (NIT Chowpatty Case) के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि चौपाटी का मामला नया नहीं, बल्कि साढ़े तीन साल पुराना है।

यह भी पढ़े :- सरकार ने बदले लेबर नियम: अब फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को 1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान भी बीजेपी ने इस चौपाटी के निर्माण का विरोध किया था। स्मार्ट सिटी ने इसे यूथ हब के रूप में दिखाकर निर्माण कराया, जबकि जमीन नगर निगम की नहीं, खेल विभाग की संपत्ति है।

मूणत ने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने चौपाटी के अवैध निर्माण के खिलाफ 12 दिनों तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद 29 लाख रुपए में दुकानों के संचालन का अधिकार एजेंसी को दे दिया गया।

चौपाटी में 60 दुकानों से मासिक 25 हजार रुपए किराया लिया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दुकानें एग्रीमेंट के अनुसार संचालित नहीं की गईं, इसलिए उन्हें शिफ्ट किया गया। मूणत ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सिर्फ राजनीति के लिए उठा रही है।

महापौर मीनल चौबे का पलटवार

इसके जवाब में रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही अवैध चौपाटी (NIT Chowpatty Case) का विरोध कर रही थी। चौपाटी की 60 दुकानों को विभाजित कर किराए पर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि जहां दुकानों को शिफ्ट किया जा रहा है, वहां किरायेदारों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महापौर ने बताया कि चौपाटी वाले स्थल पर जल्द ही नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभापति सूर्यकांत राठौड़, रायपुर नगर निगम MiC सदस्य और भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर भी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!