अयोध्या गैंगरेप केस में नहीं थम रही सियासत, अखिलेश ने कहा- राजनीतिकरण का मंसूबा कामयाब नहीं होना चाहिए

Politics on Ayodhya Case: सपा प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या गैंगरेप केस को लेकर फिर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा चिकित्सीय प्रबंध कराए। बालिका के जीवन की रक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। माननीय न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं। बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- वक्फ बोर्ड एक्ट को लेकर गरमाई सियासत, बदलाव की चर्चा के बीच कई पार्टियों ने जताया विरोध
अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है, जो भी आरोपी है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पार्टी ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है और उसे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और उन्हें 20 लाख रुपये दे। समाजवादी पार्टी के सांसद अफजल अंसारी ने कहा कि अखिलेश यादव इस विषय पर अपना वक्तव्य दे चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तरप्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है। (Politics on Ayodhya Case)
‘अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा?’
उन्होंने कहा कि अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में उपचुनाव होने वाले हैं। अयोध्या के सांसद अवधेश के साथ मोईद अंसारी का संबंध जोड़ देना। उसने आपके या मेरे साथ फोटो खिंचवा ली हो, लेकिन अगर वह ऐसा कोई अपराध करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। अगर कोई अपराध करता है तो वह उसका व्यक्तिगत अपराध है और इससे किसी पार्टी या नेता को जोड़कर इसका राजनीतिक फायदा उठाना यह ठीक नहीं। अयोध्या की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है, लेकिन क्या इसकी आड़ में गाजीपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ उसका कहीं जिक्र क्यों नहीं किया गया। (Politics on Ayodhya Case)
शुद्ध आपराधिक मामला: प्रमोद तिवारी
सांसद अफजल अंसारी ने कहा कि एक और दूसरी दुष्कर्म की घटना जो उसका भी जिक्र नहीं किया गया। पहली घटना अशोक सिंह बिल्लू जो हिस्ट्रीशीटर और दूसरी घटना में जो पेशे से TT अरुण कुमार सिंह के मामले को क्यों छिपाया जा रहा है, वह इसलिए क्योंकि ये भाजपा के लोग हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये सियासत का विषय ही नहीं है, बल्कि शुद्ध आपराधिक मामला है। जिसने भी अपराध किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और मुझे उम्मीद है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे हैं, वे अनुभवशील हैं। उन्होंने जो भी कहा होगा सोच समझकर कहा होगा। अगर उन्होंने DNA टेस्ट की बात की है और कानूनन हो सकता है, नार्को टेस्ट हो सकता है तो होने चाहिए। (Politics on Ayodhya Case)
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी: डिप्टी CM
उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं और किसी भी स्थिति में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी चुनाव में PDA करती है, लेकिन जब 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ और बलात्कारी 65 साल के मोईद खान अयोध्या में समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता है, तब वे डीएनए और नार्को टेस्ट की बात कर रहे हैं। क्या समाजवादी पार्टी ने इससे पहले कभी किसी के नार्को टेस्ट की बात की है? अखिलेश यादव मोईद खान को पार्टी से निकाल नहीं पाए, उल्टा समाजवादी पार्टी के गुर्गे इस परिवार को धमका रहे हैं। (Politics on Ayodhya Case)
अखिलेश यादव के मुंह पर ताला लग गया: पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि दलितों, SC, ST की बात करने वाले राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से कुछ क्यों नहीं कह रहे हैं? जो अखिलेश यादव चुनाव में PDA-PDA करते थक नहीं हैं, आज उनके मुंह पर ताला लग गया है और एक भी बार भी 65 साल के मोईद खान के ऊपर एक शब्द नहीं बोल रहे। उन्होंने DNA टेस्ट कराने की बात कही, क्या यह बच्ची के चरित्र पर सवाल उठाने जैसा नहीं है? मोईद खान को क्लीनचीट देने का काम नहीं है? इसका मतलब साफ है कि PDA की बात करने वालों को जैसे ही पता चला कि आरोपी मुसलमान है, वोट बैंक से आने वाला है। (Politics on Ayodhya Case)
अपराधियों को दंड देना पहली प्राथमिकता: सांसद शर्मा
उन्होंने PDA को किनारे कर दिया। डिंपल यादव ने भी इस पर एक शब्द नहीं बोला। इसका मतलब साफ है कि वोट बैंक के आगे PDA को किनारे कर दिया गया। INDI गठबंधन के नेता तो लड़की हूं, लड़ सकती हूं का खोखला नारा देते हैं वे आज खामोश क्यों हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलवाने में अपराधियों को दंड देना पहली प्राथमिकता है। रुपए से पीड़ितों की पीड़ा को दूर नहीं किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी के नेता अपराधी को दंड देने की मांग करने के बजाय कह रहे हैं कि DNA करवाया जाए। यह बहुत निर्लजतापूर्वक व्यवहार है। उन्हें कम से कम दल से जुड़े उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इस पर वहां के मुख्यमंत्री ने विशिष्ट कार्रवाई की है। (Politics on Ayodhya Case)
बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फितरत: मौर्य
अयोध्या गैंगरेप मामले पर उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ भी हुआ है, हर कोई जानता है कि वो व्यक्ति (आरोपी) कौन है और उसे किसका संरक्षण प्राप्त है। वह समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। सपा सरकार के दौरान अपराध का सबसे ज्यादा हुए और दोष दूसरों पर लगाते हैं। इससे पहले UP के डिप्टी CM केपी मौर्य ने कहा था कि बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है। सपा सफा होगी। (Politics on Ayodhya Case)



