Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी भी खत्म, तेजस्वी यादव भी खत्म और अब ममता बनर्जी भी खत्म, जानिए सुवेंदु अधिकारी ने ऐसा क्यों कहा ?

Politics on West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की बड़ी जीत के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने जहां इसे जनता के बदलाव का जनादेश बताया, वहीं ममता बनर्जी और TMC पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जो गुंडा और चोर हैं, उन पर भाजपा सरकार आने वाले दिनों में कानूनी तरीके से कार्रवाई करेगी। उनके साथ मारपीट करने की जरूरत नहीं है। TMC के जैसे गुंडागर्दी हम लोग नहीं करते। ये हमारे भाजपा के एजेंडे में नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी भी खत्म, तेजस्वी यादव भी खत्म और अब ममता बनर्जी भी खत्म। आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव भी खत्म हो जाएंगे। सारे हिंदू एक साथ हो गए, CPM के वोटरों ने भी मुझे वोट दे दिया। 

यह भी पढ़ें:- पंजाब से राष्ट्रपति भवन तक सियासी टकराव, राघव चड्ढा का AAP पर हमला, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और बीजेपी नेता रत्ना देबनाथ ने पानीहाटी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इसे लेकर उन्होंने कहा कि यह जीत पानीहाटी, पूरे बंगाल की जनता की जीत है। यह जीत मैं प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित करती हूं। घोष परिवार के अप्रशासन से मैं जनता को मुक्ति दिला पाई हूं इसके लिए जनता का धन्यवाद, यह मैं अकेले नहीं कर पाती, पानीहाटी की जनता के कारण यह जीत मिली है। भाजपा नेता केया घोष ने कहा कि हमें भरोसा था कि पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा और पीएम मोदी को सेवा करने का मौका देंगे, क्योंकि विकास का मतलब भाजपा है। पश्चिम बंगाल 50 साल से लगातार पिछड़ रहा है। ममता बनर्जी यानी TMC और जिस पार्टी से उनका जन्म हुआ है। कांग्रेस उनके नेता राहुल गांधी, एक जैसे बातें कर रहे हैं। यह बेशर्मी की बात है। हम 2021 में नहीं जीते, लेकिन हमने अपनी हार मान ली। हम लड़े, ऐसा लगता है जैसे छोटे बच्चे खेल नहीं जीत पाते तो पूरा खेल खराब कर देते हैं। हार गई हैं तो ममता बनर्जी को मान लेना चाहिए।

एक बड़ी आबादी प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास रखती है: चिराग 

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जनता ने भाजपा को दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया है। यह हम सभी के लिए सीखने वाली बात है कि किस तरह देश में 3 बार प्रधानमंत्री चुनकर आने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को इस काम में लगाया था। मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हमारे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 5 राज्यों के परिणाम ऐतिहासिक हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। बंगाल, पुडुचेरी और असम को जीतना दर्शाता है कि देश की एक बड़ी आबादी प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास रखती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को बहुत अभिनंदन। मैं मानता हूं कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति और विरासत को प्रधानमंत्री मोदी अपने नेतृत्व में आगे ले जा सकते हैं। मैं कामना करता हूं कि सभी राज्यों में शांति और समृद्धि रहे। 

बंगाल में महिलाएं अत्याचार के खिलाफ खड़ी हो पाई: रेखा 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल में महिलाएं अत्याचार के खिलाफ खड़ी हो पाई हैं। इस वोटिंग में बंगाल में सुशासन की सरकार बनी है। यह आने वाले बंगाल के भविष्य को ज्यादा उज्जवल करेगा। यह महिलाओं की जीत है। इससे विकसित भारत का रास्ता साफ हो रहा है। खड़गपुर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी ने मुझे जब जो काम दिया है, मैंने उसे करने का प्रयास किया है। खड़गपुर की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। पार्टी इतने बड़े बहुमत के साथ जीती है। लोगों को पार्टी से बहुत उम्मीद है। जनता ने ममता बनर्जी को 15 साल मौका दिया, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पूरा आर्शीवाद दिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार वाली सरकार को यहां से बाहर किया है। उन्होंने ये निर्णय मन से लिया था। 4 मई को हमें पूरा बहुमत मिला। (Politics on West Bengal)

बंगाल में जीत छोटी नहीं है: CM धामी 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बंगाल में जीत छोटी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के अंडर, डबल इंजन सरकार के काम देश के लिए विकास और सुशासन की प्रेरणा बने हैं। उत्तराखंड में 2022 में UCC लाया गया था। मैंने तब कहा था कि जैसे देवभूमि से निकलने वाली गंगा अपने रास्ते में पानी और जीवन देती है, वैसे ही UCC भी उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश को फायदा पहुंचाएगा। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा भाजपा का झंडा उठाकर तोड़-फोड़ की गई। हम इसकी निंदा करते हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि अगर ऐसा कोई करता है तो हम उसे पार्टी से निकालने के लिए बाध्य हो जाएंगे। पश्चिम बंगाल के लिए सारे देश में जश्न मनाया गया। अब हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। हम उन्हीं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से रहिए और किसी की भावनाओं को आहत न करिए।

पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण तक कमल खिला: ब्रजेश 

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का काम किया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण तक कमल खिला है। मैं सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। एक तरफ भय था और दूसरी ओर भरोसा था। लोगों ने भरोसे पर मुहर लगाई है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि हनुमान जी सभी के दुखों का हरण करते हैं। कल बंगाल की जनता के दुख का हरण हुआ है। पूरे भारत में खुशहाली और सुख-शांति समृद्धि हो और हम सभी लोग मिलकर रहें। बड़े मंगलों पर लखनऊ की धूम अलग होती है। आज मंदिरों में जहां-जहां भीड़ होगी वहां प्याऊ और भंडारे लगाए जाते हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बंगाल की जनता चुनाव आयोग को धन्यवाद दे रही है। TMC के लोग जनता को वोट डालने नहीं दिया करते थे। स्वच्छ मतदान हुआ और TMC का सूपड़ा साफ कर दिया गया। तमिलनाडु और केरलम में वोट चोरी क्यों नहीं हुई है ? 

गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार आएगी: सूरज 

भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव हुए हैं जिनमें से 3 राज्यों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। मैं सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। अब सरकार काम करेगी। जनता का ममता दीदी के खिलाफ इतना जन-आक्रोश था कि वे खुद को भी चुनाव में नहीं बचा सकीं। ओडिशा के मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार आएगी। जीत का सबसे बड़ा क्रेडिट प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरे देश और बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि निश्चित रूप से बंगाल में जिस तरह से हालात बन गए थे और विपक्षियों को प्रताड़ित करने का काम ममता दीदी कर रही थी स्वाभाविक है कि लोकतांत्रिक यज्ञ में उसका प्रतिकार होना था इस चुनाव के माध्यम में बंगाल की जनता ने यह संदेश देने का काम किया कि दीदी जिस प्रकार से प्रताड़ित कर रही थी। उसको जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी और निश्चित तौर से बंगाल में एक बड़ा परिवर्तन लाया।

इस जीत से लोकतंत्र मजबूत होगा: मंत्री रिजिजू 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बंगाल की जीत मामूली राजनीतिक जीत नहीं है ये भारत की सांस्कृतिक, विरासत, भारत की पहचान, भारत की अस्तित्व की जीत है। बंगाल में जिस तरीके से नतीजा आया है इसको सिर्फ भाजपा की राजनीतिक जीत नहीं देखना चाहिए ये देश की जीत है लोकतंत्र अब वहां पर मजबूत होगा। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जब तक चुनाव हो रहा था तब तक ममता बनर्जी कह रही थी कि हम एक तरफा जीतेंगे और अब जब हार गए हैं बंगाल के लोगों ने बहुत सोच समझकर फैसला लिया है TMC के अत्याचार से परेशान लोगों ने ममता बनर्जी के खिलाफ वोट दिया तो वह कह रही हैं कि वोट चोरी हो गई है। असम के केयर-टेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बंगाल की जीत देश की जीत है बंगाल में जो देश विरोधी काम होता रहा है। (Politics on West Bengal)

मौजूदा मुख्यमंत्री को एनालिसिस खुद करना चाहिए: डी राजा 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की वजह से पूरा भारत और उत्तर भारत असुरक्षित महसूस कर रहा था, बॉर्डर खुले थे, और आपराधिक गतिविधियां खुलेआम हो रही थीं। आप कहीं भी अपराध करते थे, आप भाग सकते थे और बंगाल में सुरक्षित पनाह पा सकते थे इसलिए ये विजय देश की जीत है। शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि अपरंपार जीत है तो ये झूठी कहानी जो ममता बनर्जी फैलाती हैं चुनाव आयोग, केंद्रीय बल, पैसा, ड्रामा ये बंद हुआ है अब ममता दीदी आप घर बैठिए और झालमूड़ी खाएं, क्योंकि बंगाल में आज अंधेरा हटा है और कमल खिला है। CPI महासचिव डी राजा ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री के अपनी सीट हारने का एनालिसिस उनकी अपनी पार्टी और उन्हें खुद करना चाहिए। बंगाल में हम देख रहे हैं कि भाजपा आगे बढ़ रही है, असम की तरह सीटें जीत रही है, यह चिंता की बात है, जहां तक लेफ्ट की बात है, यह एक असली चुनौती है जब तक कि हम बंगाल में फिर से नहीं उभरे। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता कम हो गई है और उसे इसे वापस लाना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!