Google Analytics —— Meta Pixel

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष अब अगले साल होगी रिलीज, डायरेक्टर ओम राउत ने अनाउंस की नई डेट

Adipurush Movie : आदिपुरुष के ट्रेलर पर हंगामे के बाद मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा फैसला कर लिया है। आदिपुरुष के डायरेक्टर ने सोमवार की सुबह यह अनाउंस कर दिया है कि फिल्म की रिलीज को अगले साल तक के लिए टाला जा रहा है। फिल्म अब 16 जून 2023 में रिलीज की जाएगी। आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फिल्म की रिलीज टाले जाने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : EWS Quota : EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बेंच के 5 में से 3 जजों ने आरक्षण के पक्ष में सुनाया फैसला

Adipurush Movie के डायरेक्टर ने कही ये बात

आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कहा- आदिपुरुष फिल्म नहीं है बल्कि प्रभु श्रीराम के प्रति हमारी भक्ति, संस्कृति और इतिहास के प्रति हमारे कमिटमेंट का रिप्रेजेंटेशन है। दर्शकों को एक कंप्लीट विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए हमें फिल्म पर काम कर रही टीमों को और समय देने की जरुरत है। आदिपुरुष अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी।

ओम राउत के इस नोट में साथ ही रामचरितमानस की चौपाई भी लिखी है, ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन ना जाई’। इसके बाद लिखा- हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए कमिटेड हैं जिसपर भारत को गर्व होगा। आपका सपोर्ट, प्यार और आशीर्वाद हमें आगे बढ़ाता रहेगा।

टीजर रिलीज के बाद मिला उम्मीद से उल्टा रिएक्शन

तानाजी जैसी दमदार फिल्म को डायरेक्ट कर चुके ओम राउत की अगली फिल्म आदिपुरुष का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को रामायण पर आधारित बताया गया है, जिससे लोगों में खास एक्साइटमेंट पैदा हो गया था। साथ ही फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन जैसी कास्ट ने चार चांद लगा दिए थे।

यह भी पढ़ें : Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है बारिश, पश्चिमी विक्षोभ के बदलेगा देश में मौसम

वहीं जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो मेकर्स की उम्मीद से उल्टा ही रिएक्शन दर्शकों से मिला। मेकर्स का दावा है कि फिल्म को 500 करोड़ के बजट में बनाया गया है। ऐसे में अगर दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर ही पसंद नहीं आया तो फिल्म कैसे…यही कारण है कि अब मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स पर दोबारा काम करने जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!