प्रमोद साहू बने पुनः रायपुर महानगर कबड्डी संघ के अध्यक्ष

Raipur Metropolitan Kabaddi Association : रायपुर महानगर कबड्डी संघ की वार्षिक आमसभा और आगामी चार साल के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आज स्थानीय प्रगति मैदान पंडरी में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुनः डॉ. प्रमोद कुमार साहू को अध्यक्ष चुना और श्री रिखीराम ठाकुर को सचिव के रूप में निर्वाचित किया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : रायपुर- बलौदाबाज़ार मार्ग पर ट्रक और सिटी बस की भिड़ंत, 20 घायल

डॉ. प्रमोद कुमार साहू, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के सहसचिव, प्रगति क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के सचिव और रायपुर नगर निगम में पार्षद एवं जोन अध्यक्ष भी हैं, को निर्विरोध पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े :- CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

चुनाव अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रामानंद यदु और पर्यवेक्षक के रूप में जिला कबड्डी संघ के सचिव  सेवाराम साहू उपस्थित थे।

निर्विरोध पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. प्रमोद कुमार साहू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!