Trending

pregnant woman ने खुद पर किया था चाकू से वार, इलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खुद को चाकू मारकर घायल करने वाली महिला (pregnant woman) की मौत हो गई है। उसने पति से विवाद के बाद खुद पर चाकू से हमला किया था। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला(pregnant woman) की मौत हो गई है। पति ने इस मामले में पुलिस को पूरी जानकारी दी थी। पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने खुद पर चाकू से हमला किया था। मामला कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

शिव प्रसाद साहू बुधवारी बस्ती के कुआंभट्‌ठा इलाके में अपनी पत्नि के साथ रहता था। बताया गया है कि वह अपनी पत्नी ममता साहू पर चरित्र शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ करता था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने ये कदम उठाया।

महिला के पति शिव ने पुलिस को बताया था कि झगड़े के बाद ममता ने खुद पर चाकू से वार किए थे। उसने एक बार नहीं कई बार खुद को चाकू से मारा था। जिसके बाद मैंने उसे रात को ही अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को दिनभर चले उपचार के बाद सोमवार दोपहर को महिला की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें-Delhi Violence : बिना इजाजत के निकाली गई थी रैली-VHP-बजरंग दल पर भी हुई FIR दर्ज

Related Articles

Back to top button