Trending

Presidential Election Update: राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान हुई जमकर क्रॉस वोटिंग, विपक्षी नहीं संभाल पाए अपने विधायक

Presidential Election Update: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बीच कई राज्यों से क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गुजरात में NCP के विधायक कांधल जडेजा, UP में सपा विधायक शिवपाल यादव और शहजिल इस्लाम समेत ओडिशा में कांग्रेस विधायक मुकीम ने क्रॉस वोटिंग की है। सभी ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है। बता दें कि बंगाल में BJP ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पहले विधायकों को कोलकाता में एक होटल में रखा। फिर इसके बाद सभी विधायक एक साथ बस से विधानसभा लाए गए। वहीं आसनसोल से TMC विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने दावा किया कि उनके पास एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को समर्थन नहीं देने पर ED-CBI की छापेमारी की बात कही गई है। पंजाब में अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने राष्ट्रपति चुनाव का बायकॉट किया है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने के पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई है। इसके अलावा झारखंड से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाल दिया। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा के आवाज पर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है।

यह भी पढ़ें:- Jatmai Waterfall: जतमई वाटरफॉल में डूबे लड़के का 16 घंटे बाद मिला शव, पिकनिक मनाने आए थे 4 दोस्त

दौपदी मुर्मू की जीत तय !

इधर, बिहार के सीतामढ़ी से विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लिए लाखों जवानों ने आहुति दी है। उनका एक्सीडेंट मायने नहीं रखता है। बता दें कि BJP ने 21 जून को मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, तब NDA के खाते में 5 लाख 63 हजार से ज्यादा यानी 52% वोट थे। वहीं 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर सिन्हा के साथ 4 लाख 80 हजार से ज्यादा यानी 44% वोट माने जा रहे थे। इस बीच 27 दिन में कई गैर NDA दल समर्थन में आने से मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल गई। अगर सभी 10 लाख 86 हजार से ज्यादा वोट पड़ते हैं तो 6.67 लाख यानी 61% से ज्यादा वोट मुर्मू को मिलेंगे। वहीं सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह गए। जीत के लिए 5 लाख 40 हजार वोट चाहिए। वोटिंग के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। (Presidential Election Update)

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी विधायकों ने डाले वोट

इधर, छत्तीसगढ़ में भी सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। सबसे पहले BJP विधायक अजय चंद्राकर ने मतदान किया। जबकि सबसे आखिरी में कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव का वोट पड़ा। कांग्रेस की ओर से सबसे पहले PCC चीफ मोहन मरकाम ने मतदान किया था। इस्तीफा देने के बाद पहली बार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी सामने आए। वह भी मतदान के लिए पहुंचे। उनके साथ विधायक छन्नी साहू और शैलेष पांडेय भी थे। विधानसभा में सिंहदेव को देखते ही विधायक कुलदीप जुनेजा उनके पास गए और फिर मतदान कराया। इससे पहले स्पीकर चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई विधायक मतदान कर चुके थे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि गैर एनडीए दल ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 14 विधायक हैं। उसने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों को भी अपने साथ कर लिया है। ऐसे में उनके ठोस वोट की संख्या 19 हो गई है। सभी ने दौपदी मुर्मू को वोट दिया है। (Presidential Election Update)

Related Articles

Back to top button