Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान -“ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से नवाजे गए

अक्रा (घाना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (Officer of the Order of the Star of Ghana)” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके वैश्विक नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती, और भारत-घाना संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के योगदान के लिए दिया गया।

यह भी पढ़े :- Cyber crime India : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बी.फार्मा की छात्रा से 58,500 रुपये की ठगी

घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो ने 2 जुलाई 2025 को अक्रा स्थित राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भेंट किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, – यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है और भारत-घाना की गहरी दोस्ती का प्रतीक है। (Officer of the Order of the Star of Ghana)

इस अवसर पर दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और तकनीकी सहयोग को लेकर कई अहम समझौते भी हुए। पीएम मोदी की यह ऐतिहासिक घाना यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी अब तक 23 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं, जिनमें रूस, यूएई, सऊदी अरब, फ्रांस और अमेरिका द्वारा दिए गए शीर्ष सम्मान शामिल हैं।

पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक विस्तार दिया। वार्ता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने अगले पांच वर्षों में दोतरफा व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है और भारत घाना की विकास यात्रा में न केवल भागीदार है, बल्कि सह-यात्री भी है।

चार समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

दोनों पक्षों ने संस्कृति और पारंपरिक चिकित्सा समेत कई क्षेत्रों में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। महामा की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘राष्ट्रपति महामा और मैंने द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक साझेदारी का दर्जा देने का फैसला किया है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है तथा इस खतरे से निपटने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया। (Officer of the Order of the Star of Ghana)

Back to top button
error: Content is protected !!