Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति के लिए राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन

Principal Promotion Sangharsh Morcha: छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 10 सालों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के संबंध में आज दोपहर 12 बजे रायपुर के गांधी उद्यान के पास, गौरव पथ (महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के आगे, गौरव पथ मेनरोड) राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के सभी नियमित व्याख्याता और नियमित प्रधान पाठक शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- 18 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 1 हजार 252 पदों पर होगी भर्ती 

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा से जुड़े हुए सभी नियमित व्याख्याता टी/ई संवर्ग और नियमित प्रधान पाठक माध्यमिक शाला (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) टी/ई संवर्ग सम्मिलित होंगे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों, कर्मचारी संगठनों, यूनियनों, फेडरेशन के प्रमुख पदाधिकारियों को मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक में प्राचार्य पदोन्नति के संबध में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। (Principal Promotion Sangharsh Morcha)

प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रदेश के विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों, शिक्षक संघों,यूनियनों फेडरेशन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव , स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव , स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर से आगामी तिथियों में मिलकर नए शिक्षा सत्र 16 जून 2023 से पहले प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। ये ज्ञापन प्रदेश के समस्त नियमित व्याख्याता और नियमित प्रधान पाठक सौंपेंगे। (Principal Promotion Sangharsh Morcha)

Back to top button
error: Content is protected !!