Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Budget 2025 : बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्यवाही शुरू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट, देखिए सीधा प्रसारण

Chhattisgarh Budget 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे. यह उनका दूसरा बजट होगा और पिछले साल की तरह इस बार भी डिजिटल माध्यम से टैबलेट के जरिए वह बजट पेश करेंगे।

यह भी पढ़े :- संसद को संवाद, बहस, चर्चा और विचार-विमर्श का अभेद्य गढ़ होना चाहिए: उपराष्ट्रपति धनखड़

यह प्रदेश का 24वां बजट होगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में बजट पेश (Chhattisgarh Budget 2025) करने वाले हैं. इस बार बजट का साइज करीब 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये की रहने की संभावना है. पिछले साल के 1,47,000 करोड़ की तुलना में लगभग 10 फीसदी ज्यादा हो सकता है.

ऐसी संभावना है कि साय सरकार इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासी वर्ग के लिए खास ऐलान कर सकती है. इसके अलावा सरगुजा और बस्तर के विकास, टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार का फोकस हो सकता है.

2000 में पेश किया गया था पहला बजट

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहला बजट साल 2000 में पेश किया गया था. इस बजट का आकार सिर्फ 5,700 करोड़ रुपये था. अब 25 सालों में यह 30 गुना बढ़कर 1,60,000 करोड़ रुपये तक का हो सकता है.

महतारी वंदन योजना- माना जा रहा है कि बजट में सरकार महतारी वंदन योजना का विस्तार कर सकती है. जो महिलाएं रह गई है, बजट में उनके लिए प्रावधान हो सकता है. बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये महिलाओं को मिलता है.

रोजगार के अवसर– इस बजट में युवाओं के लिए नए स्टार्टअप को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर देने पर सरकार फोकस कर सकती है. इससे नए उद्यमियों को आर्थिक मदद मिलेगी.

किसानों पर फोकस- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार बजट में नए प्रावधान कर सकती है. किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था, फसल के लिए अनुदान और मार्केट मुहैया करना पर जोर दिया जा सकता है.

बस्तर- सरगुजा का होगा विकास- बस्तर और सरगुजा के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर सरकार फोकस कर सकती है. बजट में एंडवेंचर स्पोर्ट्स, टूरिज्म, वाइल्डलाइफ, टूरिस्ट स्पॉट पर फोकस हो सकता है.

शिक्षा- शिक्षकों की भर्तों को लेकर बजट में खास प्रावधान हो सकता है. मालूम हो कि सरकार ने शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था.

स्वास्थ्य- सरकार ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई योजनाओं की शुरुआत कर सकती है. (Chhattisgarh Budget 2025)

देखिए सीधा प्रसारण

Back to top button
error: Content is protected !!