दीपावली से पहले साय सरकार का तोहफा, लोक निर्माण विभाग के 51 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

Promotion of 51 officers: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 51 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। विभाग की ओर से तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता पदोन्नत किया गया है। वहीं 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता पदोन्नत किया गया है। डिप्टी CM और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद शासन की ओर से प्रमोशन का आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- INDIA गठबंधन के लिए ‘कुर्बानी’ देगी आम आदमी पार्टी, झारखंड-महाराष्ट्र चुनाव में नहीं उतारेंगे उम्मीदवार
देखें पूरी लिस्ट



वहीं छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने 5 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है, जिसमें उदय किरण को रायपुर से दंतेवाड़ा भेजा गया है। वहीं अरविंद कुजूर रायपुर के पुलिस हेडक्वार्टर में DIG के रूप में काम काज देखेंगे। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक अरविंद कुजूर को DIG रायपुर रेंज पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। धमेंद्र सिंह को 15वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थ किया गया है। वहीं श्वेता राजमणी को 19वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थापना दी गई है। यू. उदय किरण को 9वीं वाहिनी में पदस्थ किया है। मनोज कुमार को दूसरी वाहिनी बिलासपुर में पदस्थापना मिली है।
24 अधिकारियों का हुआ था तबादला
4 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग में 24 अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिसमें डीन, चिकित्सा अधीक्षक, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक शामिल हैं। इसके लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक डॉक्टर यू. एस पैकरा को चिकित्सा शिक्षा का प्रभारी संचालक बनाया गया है। वहीं डॉक्टर पी.एम लुका को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज से राजनांदगांव ट्रांसफर किया गया है। डॉ. तृप्ती नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है। इससे पहले 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों और विषेशज्ञों का तबादला किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी लिस्ट में कई जिलों में पदस्थ 34 अधिकारियों के नाम शामिल थे।



