बलौदाबाजार में जमकर बवाल, कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ और आगजनी

Protest in Balodabazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जमकर बवाल हुआ है। दरअसल, सतनामी समाज के लोगों ने गिरौदपुरी धाम के अमरगुफा में स्थित जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। साथ ही कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें:- इतने पढ़े-लिखे हैं मोदी के मंत्री……चिराग ने बीच में छोड़ी पढ़ाई
उन्होंने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। बता दें कि 15-16 मई की रात को जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी। (Protest in Balodabazar)



