Google Analytics —— Meta Pixel

Puri Rath Yatra return : पुरी में बहुड़ा यात्रा शुरू, 10 हजार जवान तैनात; भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा लौटेंगे मुख्य मंदिर

Puri Rath Yatra return : पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा (वापसी यात्रा) रविवार को शुरू हो गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने रथों पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर से जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। यह यात्रा रथयात्रा के समापन की ओर इशारा करती है।

इस दौरान भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ, बलभद्र का तालध्वज रथ और सुभद्रा का दर्पदलन रथ करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। तीनों रथों को शाम 4 बजे खींचा जाएगा। इसके पहले, पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे के बीच रथों की विधिवत सफाई (छेरा पहनरा) करेंगे।

भीड़ नियंत्रण के लिए भारी पुलिस बल तैनात

बहुड़ा यात्रा को देखते हुए पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। (Puri Rath Yatra return)

रविवार तड़के भगदड़, तीन की मौत

रविवार सुबह 4 बजे के आसपास गुंडिचा मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई थी। इसी बीच रथ के आने में देरी हुई, जबकि बलभद्र और सुभद्रा के रथ पहले से ही मंदिर के बाहर खड़े थे। जैसे ही जगन्नाथ का रथ आया, दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए। (Puri Rath Yatra return)

इस बार दो दिन चली रथ यात्रा

रथ यात्रा की शुरुआत 27 जून को हुई थी, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण पहले दिन रथ गुंडिचा मंदिर नहीं पहुंच पाए। 28 जून को यात्रा दोबारा शुरू हुई और दोपहर 1:15 बजे तीनों रथ मंदिर के सामने पहुंच गए। करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

पुरी की रथ यात्रा और बहुड़ा यात्रा हर साल श्रद्धा, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम बन जाती है। हालांकि इस बार की भगदड़ की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल भी खड़े किए हैं। (Puri Rath Yatra return)

यह भी पढ़ें: विधानसभा की कार्यवाही जनता तक पहुँचाने में संसदीय पत्रकारों की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री साय

Back to top button
error: Content is protected !!