Chhattisgarh News : युवक की विवादित टिप्पणी पर बवाल, BJP और बजरंग दल पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, FIR दर्ज
Chhattisgarh News : बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में BJP, बजरंग दल, विहिप और संघ के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के वीडियो के वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया है। आरोपी युवक विशाल दास मानिकपुरी द्वारा बनाए गए इस वीडियो में संगठन के सदस्यों को गुंडा, बदमाश और बलात्कारी बताया गया है, साथ ही धर्मांतरण के खिलाफ चल रहे अभियानों को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही गई हैं।
यह वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। (Chhattisgarh News)
यह भी पढ़े :- विधानसभा की कार्यवाही जनता तक पहुँचाने में संसदीय पत्रकारों की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री साय
पुलिस कर रही जांच
सरकंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़ी धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। (Chhattisgarh News)



