Google Analytics —— Meta Pixel

पुतिन का ट्रंप को करारा जवाब: भारत को तेल पर मिला और 5% डिस्काउंट

Trump Tariffs Update : रूस-भारत तेल सौदे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया था। उनका मानना था कि भारत दबाव में आकर रूस से दूरी बना लेगा। लेकिन हुआ उलटा—भारत ने न तो रूस से तेल खरीदना बंद किया और न ही दोस्ती। उल्टे रूस ने ट्रंप को और चिढ़ाते हुए भारत को अतिरिक्त 5% डिस्काउंट देने का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़े :- रायपुर में 24 अगस्त को होगा वैष्णव समाज का भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

रूस के भारत में डिप्टी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि भारतीय कंपनियों को रूसी कच्चे तेल पर औसतन 5% की छूट मिलती रहेगी। कभी यह आंकड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन भारत के लिए छूट जारी रहेगी। इस दौरान रूस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुश्किन भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हालात चुनौतीपूर्ण जरूर हैं, लेकिन रूस को भारत पर भरोसा है और दोनों देशों का ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा।

अमेरिका का आरोप और टैरिफ

व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने आरोप लगाया कि भारत, रूस से सस्ता तेल खरीदकर हाई-वैल्यू प्रोडक्ट बनाकर दुनिया को बेच रहा है। इससे रूस को डॉलर मिल रहे हैं और वह युद्ध को फंड कर रहा है। इसी आधार पर ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिए हैं। इन टैरिफ का असर भारत के टेक्सटाइल, मरीन और लेदर एक्सपोर्ट्स पर पड़ सकता है। (Trump Tariffs Update)

भारत ने इस फैसले को “अनफेयर, अनजस्टिफाइड और अनरीजनेबल” बताया है। (Trump Tariffs Update)

Back to top button
error: Content is protected !!