Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री केजरीवाल अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार: AAP सांसद राघव चड्ढा

Raghav Chadha on Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट की लगाई गई पाबंदियों के कारण हम काम नहीं कर पाएंगे। यहां तक ​​कि उन्होंने भी हम पर पाबंदियां लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे बड़ी संख्या में वोट दें। मैं चुने जाने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। चुनाव फरवरी में होने हैं। मैं मांग करता हूं कि नवंबर में महाराष्ट्र चुनावों के साथ चुनाव कराए जाएं। चुनाव होने तक पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री होगा। अगले 2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी, जिसमें अगले मुख्यमंत्री पर फैसला होगा। अब जब तक दिल्ली की जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है तब तक मैं CM की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देंगे इस्तीफा, दिल्ली में की CM पद छोड़ने की घोषणा

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हैं। अब यह दिल्ली की जनता के हाथ में है कि वह ईमानदार हैं या नहीं। अरविंद केजरीवाल ने 2020 में काम के नाम पर वोट मांगे थे और कहा था कि अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट दें, अगर मैंने काम नहीं किया है तो मुझे वोट न दें। दिल्ली की जनता आप को वोट देकर मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी और आने वाले 2025 के दिल्ली चुनाव में दिल्ली की जनता उस चुनाव के जरिए अपने मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी। (Raghav Chadha on Kejriwal)

सांसद संजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी साजिशें हमारे चट्टान जैसे हौसलों को नहीं तोड़ पाईं, हम फिर से आपके बीच में हैं। हम देश के लिए यूं ही लड़ते रहेंगे, बस आप सब लोगों का साथ चाहिए। आम आदमी पार्टी को बदनाम करने, झुकाने और तोड़ने के लिए तानाशाह नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने हजारों कुचक्र रचे, लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उन सभी कुचक्रों को नाकाम किया गया। पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा कि भ्रष्टाचार का एक ही काल है और वो अरविंद केजरीवाल है। अरविंद केजरीवाल सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए उम्मीद हैं। भाजपा ने ‘शराब घोटाला’ नाम से एक काल्पनिक कहानी लिखी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल जी को जमानत देकर उस कहानी का अंत कर दिया है। (Raghav Chadha on Kejriwal)

Back to top button
error: Content is protected !!