Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी ने छोड़ा सरकारी बंगला, कहा- मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई

Rahul Gandhi House: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद तुगलक रोड लेन स्थित अपने सरकारी बंगले की चाबी लोकसभा सचिवालय को सौंप दी। राहुल ने बंगले का दरवाजा खुद लॉक किया। इसके बाद लोकसभा के स्टाफ को चाबी दी। साथ ही हाथ भी मिलाया और मां और बहन प्रियंका के साथ सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ के लिए निकल गए। वे अब वही रहेंगे।
दिल्ली में सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेठी से 2004 में सांसद चुने जाने के बाद 2005 में उन्हें ये बंगला मिला था। ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। सच्चाई बोलने की आज कल कीमत है। मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है। सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं। (Rahul Gandhi House)
वहीं राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरे भाई ने जो भी कहा, वह एकदम सच है। उन्होंने सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है, लेकिन वो बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे। जानकारी के मुताबिक राहुल अपने ऑफिस के लिए नई जगह की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके घर पर रह रहे हैं। राहुल ने शुक्रवार को बंगले से ज्यादातर सामान खाली कर दिया था। कुछ साल पहले प्रियंका गांधी को भी SPG सिक्योरिटी कवर हटने के बाद लोधी इस्टेट स्थित बंगले को खाली करना पड़ा था। (Rahul Gandhi House)
दरअसल, गुजरात के सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। उन्होंने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसके बाद गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया था। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता 24 मार्च को रद्द कर दी गई थी। वे केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। 20 अप्रैल को गुजरात के सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2019 में मोदी सरनेम टिप्पणी पर दायर मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने की याचिका को भी खारिज कर किया था। (Rahul Gandhi House)
Back to top button
error: Content is protected !!