Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : राहुल गांधी का रायपुर दौरा कल, युवाओं से करेंगे संवाद

Rahul Gandhi in Raipur: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर यानी कल रायपुर आएंगे, यहां वे  युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रायपुर के बाद राहुल यूरोप की यात्रा पर रहेंगे। राहुल गांधी 3 सितंबर को विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। राहुल यूरोप की यात्रा करके 14 सितंबर को स्‍वदेश लौटेंगे। राहुल 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपियन पार्लियामेंटेरियन से मिलेंगे। इसके बाद 8 और 9 सितंबर को वे फ्रांस में रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

8 सितंबर को वह दोपहर 3 बजे यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, 9 सितंबर को फ्रांस के पार्लियामेंटेरियन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 10 सितंबर को राहुल नार्वे जाएंगे। जहां 11 सितंबर को वे भारतीय प्रवासियों से संवाद करेंगे। इसके बाद 14 सितंबर को राहुल भारत वापस लौट आएंगे। चर्चा है कि राहुल अपने इस दौरे में कुछ और यूरोपीय देश घूम सकते हैं, जिसमें ऑस्ट्रिया, इटली और हॉलैंड शामिल हैं। (Rahul Gandhi in Raipur)

इधर, नवा रायपुर में राहुल के कार्यक्रम की तैयारी तेजी से चल रही है। नवा रायपुर राहुल मेला ग्राउंड में विशाल राजीव युवा मितान सम्मेलन आयोजन किया गया है। सम्मेलन को संबोधित करने के लिए राहुल दोपहर 1 बजे वहां पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, राष्‍ट्रीय सचिव और प्रभारी चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। (Rahul Gandhi in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!