Google Analytics —— Meta Pixel

Hathras Stampede : राहुल गांधी हाथरस के लिए हुए रवाना, भगदड़ हादसे के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Hathras Stampede : यूपी के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद देश भर के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज हाथरस दौरे पर हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भगदड़ प्रभावित हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। हाथरस में वह भगदड़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई थी। बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए सरकार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।

यह भी पढ़े :- T-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब

दरअसल, आज सुबह राहुल गांधी हाथरस (Hathras Stampede) के लिए रवाना हो गए। थोड़ी ही देर बाद वह हाथरस के पिलखना गांव में पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि हाथरस में राहुल गांधी चार मृतकों के परिजनों और कुछ घायलों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी जिन मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे उनमें शांति देवी पत्नी विजय सिंह, मंजू देवी पत्नी छोटे लाल, पंकज पुत्र छोटे लाल और प्रेमवर्ती देवी पत्नी रमेश चन्द्र के नाम शामिल हैं। बता दें कि इन सभी लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी 5 बजे ही निकल गए। वह यमुना एक्सप्रेसवे से होकर हाथरस जा रहे हैं। वहीं लोकल पुलिस और राहुल गांधी की सिक्योरिटी में तैनात सीआरपीएफ के जवान पहले ही पिलखना गांव में आ चुके हैं।

अजय राय ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल
अजय राय ने इस हादसे (Hathras Stampede) के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. उन्‍होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पता था कि इतने लोग आने वाले हैं तो पहले से बेहतर इंतजाम क्‍यों नहीं किए गए.

Back to top button
error: Content is protected !!