सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, सांसद राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला

Rahul Gandhi on SC: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। दरअसल, कोर्ट ने देशभर में आरोपियों के खिलाफ की गई बुलडोजर कार्रवाई पर सुनवाई की। इस दौरान SC ने कहा कि अगर कोई सिर्फ आरोपी है तो प्रॉपर्टी गिराने की कार्रवाई कैसे हो सकती है? जस्टिस विश्वनाथन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने कहा कि अगर कोई दोषी भी हो, तब भी इस तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकती है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें आरोप है कि BJP शासित राज्यों में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।
यह भी पढ़ें:- भाजपा सदस्यता अभियान : आज BJP की सदस्यता लेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले से जुड़ी पार्टियां सुझाव दें। हम पूरे देश के लिए गाइडलाइन जारी कर सकते हैं। अगर किसी का बेटा आरोपी हो तो इस आधार पर पिता का घर गिरा देना सही तरीका नहीं है। इसके जवाब में केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि किसी भी आरोपी की प्रॉपर्टी इसलिए नहीं गिराई गई, क्योंकि उसने अपराध किया। आरोपी के अवैध कब्जों पर म्युनिसिपल एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। वहीं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी की तारीफ की है। (Rahul Gandhi on SC)
सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी स्वागत योग्य: राहुल
सांसद राहुल ने कहा कि भाजपा की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ‘बुलडोजर नीति’ पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी स्वागत योग्य है। बुलडोजर के नीचे मानवता और इंसाफ को कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो चुका है। बेलगाम सत्ता का प्रतीक बन चुके बुलडोजर ने नागरिक अधिकारों को कुचल कर कानून को निरंतर अहंकार भरी चुनौती दी है। ‘त्वरित न्याय’ की आड़ में ‘भय का राज’ स्थापित करने की मंशा से चलाए जा रहे बुलडोजर के पहियों के नीचे अक्सर बहुजनों और गरीबों की ही घर-गृहस्थी आती है। (Rahul Gandhi on SC)
आपराधिक तत्वों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई: मायावती
राहुल गांधी ने कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस अति संवेदनशील विषय पर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर भाजपा सरकारों के इस लोकतंत्र विरोधी अभियान से नागरिकों की रक्षा करेगा। देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, सत्ता की चाबुक से नहीं। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि देश में आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कानून के तहत होनी चाहिए। साथ ही इनके अपराध की सजा उनके परिवार और नजदीकी लोगों को नहीं मिलनी चाहिए। यह सब हमारी पार्टी की सरकार ने ‘कानून द्वारा कानून का राज’ स्थापित करके भी दिखाया है। (Rahul Gandhi on SC)
अधिकारियों पर भी होनी चाहिए कार्रवाई: मायावती
बसपा प्रमुख ने कहा कि बुलडोजर का भी इस्तेमाल अब सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक ही होना चाहिए। हालांकि उचित तो यही होगा कि इसका इस्तेमाल करने की जरूरत ही ना पड़े, क्योंकि आपराधिक तत्वों को सख्त कानूनों के तहत भी निपटा जा सकता है। जबकि आपराधिक तत्वों के परिवार और नजदीकियों पर बुलडोजर का इस्तेमाल करने की बजाय संबंधित अधिकारियों पर ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जो ऐसे तत्वों से मिलकर पीड़ितों को सही न्याय नहीं देते हैं। सभी सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें। (Rahul Gandhi on SC)



