Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा सदस्यता अभियान : आज BJP की सदस्यता लेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

BJP Membership Campaign : विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रुतबे को कायम रखने भाजपा फिर से सदस्यता अभियान (BJP Membership Campaign) में जोर- शोरो से लग गई है. बीजेपी ने पूरे देश में 10 करोड़ से ज्यादा और छत्तीसगढ़ में 50 लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है. मिस्ड कॉल के माध्यम से भी भाजपा सदस्यों को जोड़ेगी. आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मिस्ड कॉल कर सदस्यता लेंगे।

यह भी पढ़े :- Bahraich Bhediya Attack : नहीं थम रहा आदमखोर भेड़ियों का आतंक, फिर 2 बच्चों पर कर दिया हमला, अब तक 09 की मौत

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम संगठन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होने वाला है। भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्थापित वॉर-रूम सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी रखेगा। सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 50 लाख सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी ने अपने रुतबे को बरकरार रखने और लोकसभा चुनाव के बाद अपने आप को और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है. इसको लेकर संगठन स्‍तर पर तैयारी भी पूरी कर ली गई है. बीजेपी हाई कमान ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है. इस लक्ष्य की शुरुआत प्रदेश में सीएम विष्णु देव साय कल मिस्ड कॉल कर सदस्यता लेंगे. वे सबसे पहले भाजपा की दोबारा से सदस्यता ग्रहण करेंगे. उनके बाद सरकार के सभी मंत्री भी सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसी के साथ इस अभियान की शुरुआत प्रदेश में हो जाएगी. सदस्‍यता अभियान में हर वर्ग, जाति, समुदाय के लोगों को जोड़ने का लक्ष्‍य बीजेपी ने तय किया है. बीजेपी हर बूथ पर कम से कम 200 से ज्‍यादा सदस्‍य बनाएगी. सांसद को 20 हजार मेम्‍बर बनाने का टारगेट दिया है. विधायकों को 10-10 हजार का टारगेट दिया गया है. (BJP Membership Campaign)

Back to top button
error: Content is protected !!