राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर विपक्ष खुश, जानिए किसने क्या कहा…?

Rahul Leader of Opposition: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दी है। इसे लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हर कांग्रेस के सांसद और नेताओं की यही इच्छा थी। भाजपा की तानाशाही के खिलाफ, कदम-कदम पर भाजपा द्वारा लोकतंत्र की मान्यताओं की हत्या करने के खिलाफ एक ऐसी आवाज गूंजेगी जो पूरा देश सुनेगा। अब भारत की जनता ये विश्वासपूर्ण कह सकती है कि लोकतंत्र में हमारा संविधान बना रहेगा।
यह भी पढ़ें:- प्रदर्शनकारियों ने केन्या की संसद में लगाई आग, 10 की मौत, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
वहीं सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पहले दिन से ही मेरी इच्छा थी कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनें। वे विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज हैं… अब विपक्ष के नेता के तौर पर वे संसद में युवाओं, महिलाओं और किसानों की आवाज बनेंगे। शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि INDIA गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और उन्होंने लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीती, इसमें राहुल गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। कांग्रेस पार्टी ने अगर राहुल गांधी के नाम पर नेता प्रतिपक्ष के रूप में मुहर लगाई है तो यह बहुत खुशी की बात है, INDIA गठबंधन में सभी फैसले सर्वसम्मति से होते हैं। (Rahul Leader of Opposition)
राहुल गांधी अंतर्राष्ट्रीय चेहरा: पप्पू यादव
उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है और कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप में उभरे हैं, ऐसे में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह देश की आवाज थी कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। मेरा मानना है कि एक मजबूत आवाज, सच बोलने वाली आवाज, बिना किसी राग द्वेष और भय वाला चेहरा विपक्ष को चाहिए था। इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। पिछली बार अधीर दादा थे जिन्हें भाषाई कठिनता थी। राहुल गांधी अंतर्राष्ट्रीय चेहरा हैं, जिस पर विपक्ष भरोसा करता है। (Rahul Leader of Opposition)



