Google Analytics —— Meta Pixel

लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया: सांसद राहुल गांधी

Rahul on PM Modi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ पर दिए गए वक्तव्य को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की बात का समर्थन करना चाहता था। कुंभ हमारी परंपरा है, संस्कृति है, इतिहास है। एक शिकायत थी कि प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी, जो युवा कुंभ में गए उन्हें प्रधानमंत्री से रोजगार चाहिए और प्रधानमंत्री को उसपर भी बोलना चाहिए था। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष को तो बोलने का मौका दिया जाना चाहिए था लेकिन नहीं देते हैं, यह नया भारत है।

यह भी पढ़ें:- लोकसभा की कार्यवाही 19 मार्च तक स्थगित, प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ पर दिया संबोधन

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एकतरफा बयान दिया और सदन से चले गए। बेहतर होता कि महाकुंभ पर बड़ी चर्चा होती। नेताजी की सरकार में महाकुंभ हुआ, अखिलेश यादव के नेतृत्व में भी हुआ और इन सरकारों में महाकुंभ का आयोजन बहुत अच्छे और भव्य तरीके से हुआ। दुख की बात है कि इस बार महाकुंभ में भगदड़ मची, लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री को सदन में बताना चाहिए था कि महाकुंभ में कितने लोग लापता हुए, कितने लोगों की मौत हुई और उनके परिवारों के लिए सरकार क्या करेगी और विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए था। (Rahul on PM Modi)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधा निशाना 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री महाकुंभ पर सकारात्मक बोल रहे थे। विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए था, क्योंकि विपक्ष की भी महाकुंभ के प्रति भावनाएं हैं और अगर हम अपनी बात रखते हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। विपक्ष को भी दो मिनट बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए थी। केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन था और प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी सफलता के लिए सभी के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कुंभ के लिए सभी को शुभकामनाएं, बधाई और आभार व्यक्त किया। (Rahul on PM Modi)

भाजपा सांसद रवि किशन ने किया पलटवार 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर उन्होंने जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ शब्द कहे होते तो उनके परिवारों को भी शांति मिलती… विपक्ष के नेता बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वे विपक्ष के नेता को बोलने क्यों नहीं दे रहे हैं। भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ पर दिए गए वक्तव्य पर कहा कि वे सदन में 100 करोड़ सनातनियों, दुनिया भर से आए सभी हिंदुओं का धन्यवाद करने आए थे। हमें नहीं पता कि विपक्ष इसमें क्या अवसर तलाश रहा था। वे सकारात्मकता में नकारात्मकता तलाशते हैं। (Rahul on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!