Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh illegal liquor crackdown : रायगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ अभियान: 12 गांवों में महिला समितियां बनीं, मुनादी भी कराई

Raigarh illegal liquor crackdown : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी पहल की है। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के 12 गांवों में महिलाओं की विशेष समितियों का गठन किया गया है, जो गांव में अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की जानकारी पुलिस को तुरंत देंगी।

गुरुवार को थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी और उनकी टीम गांव बायंग पहुंची, जहां ग्राम सरपंच, पंचों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पहली महिला समिति बनाई गई। इसके बाद शुक्रवार को ग्राम नंदेली सहित अन्य गांवों में भी ऐसी समितियां बनाई गईं। अब तक 12 गांवों में महिला समिति का गठन हो चुका है, जिसमें नंदेली, बायंग, गोर्रा, नवापारा, कोसमनारा, कलमी, उसरोट, गोरखा और पतरापाली शामिल हैं। (Raigarh illegal liquor crackdown)

यह भी पढ़ें :- Bilaspur marriage bureau fraud : पति से शादी करवाकर युवती से ठगे 7 लाख, मैरिज ब्यूरो संचालिका और उसका पति फरार

पुलिस को इन समितियों से अवैध महुआ शराब की जानकारी मिलने लगी है। ग्राम गोरखा स्कूलपारा में एक व्यक्ति समारू उरांव (36) को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान महिला समिति की उपस्थिति में महुआ लाहन नष्ट किया गया।

पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध शराब की सूचना देने के लिए थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए हैं, जिससे किसी भी समय सीधी जानकारी दी जा सके। गांव-गांव में मुनादी कराई जा रही है ताकि लोग अवैध शराब का विरोध करें और सहयोग करें। (Raigarh illegal liquor crackdown)

थाना प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि अवैध शराब की वजह से गांवों का माहौल खराब होता था। अब महिला समितियों की सक्रियता से सूचना मिलना आसान हो गया है और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्त वातावरण बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है। (Raigarh illegal liquor crackdown)

Back to top button
error: Content is protected !!