Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur marriage bureau fraud : पति से शादी करवाकर युवती से ठगे 7 लाख, मैरिज ब्यूरो संचालिका और उसका पति फरार

Bilaspur marriage bureau fraud : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति का रिश्ता एक युवती को भेजा, और फिर दोनों की शादी करवा दी। शादी के बाद पति ने युवती से करीब 11 महीने तक संबंध बनाए और 7 लाख रुपए ठग लिए। अब दोनों पति-पत्नी फरार हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। शिकायत शिवरीनारायण निवासी दमयंती चौधरी ने दर्ज कराई है। जुलाई 2024 में उसने अमेरी की चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। शुरू में कई लड़कों के प्रोफाइल मिले, लेकिन कोई पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़ें :- crypto investment fraud Bilaspur : क्रिप्टो में डबल कमाई का झांसा देकर अधेड़ से 6 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर FIR

इसके बाद चित्रा ने अपने पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेजा, जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। युवती को प्रोफाइल पसंद आया और गिरौदपुरी धाम में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद संजय, दमयंती को अपने घर सिरसा ले गया। वहां 11 महीने तक साथ रहने के बाद दोनों बिलासपुर लौटे और किराए के मकान में रहने लगे। (Bilaspur marriage bureau fraud)

इस बीच, संजय ने बीमारी और अन्य बहानों से युवती से 7 लाख रुपए ले लिए। इसी पैसे से उसने एक कार भी खरीदी। फिर एक दिन अचानक संजय गायब हो गया। जब दमयंती ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि संजय पहले से शादीशुदा है और चित्रा उसकी पत्नी है। (Bilaspur marriage bureau fraud)

दमयंती को समझ आया कि यह पूरी साजिश थी। चित्रा ने जानबूझकर अपने पति से उसकी शादी कराई और दोनों ने मिलकर पैसे ठग लिए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। फिलहाल, दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। (Bilaspur marriage bureau fraud)

Back to top button
error: Content is protected !!