Google Analytics —— Meta Pixel

शासकीय मेडिकल कॉलेज में PG के तीन नए कोर्स को मंजूरी, राज्य के युवाओं को होगा फायदा

Raigarh Medical College: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है। राज्य शासन की ओर से नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सीटों में बढ़ोतरी से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, 25 राज्यों के 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल

राज्य शासन की तरफ से लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी.पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी.जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है। इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सिम्स बिलासपुर में 6 पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सीटों में बढ़ोतरी की मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सिम्स बिलासपुर में दो नए पीजी पाठ्यक्रमों को शुरू करने की भी मंजूरी राज्य शासन ने दी थी। (Raigarh Medical College)

6 पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सीटों में बढ़ोतरी

राज्य शासन की ओर से सिम्स में एमडी रेडियो डायग्नोस्टिक्स और एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसीन के 2 नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा एमडी पीडियाट्रिक्स में दो सीटों की बढ़ोतरी, एमएस आब्स्टेट्रिक्स और गाइनेकोलाजी में 4 सीटों की बढ़ोतरी, एमडी एनेस्थीसियोलाजी में 5 सीटों की बढ़ोतरी, एमएस ओटोरिनोलेरिंगोलाजी में 2 सीटों की बढ़ोतरी और एमडी कम्यूनिटी मेडिसीन में 4 सीटों की बढ़ोतरी के लिए मंजूरी दी गई थी। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल लगातार मेडिकल क्षेत्र को लेकर कई फैसले ले रहे हैं, ताकि प्रदेश के युवाओं को फायदा हो सके। (Raigarh Medical College)

Back to top button
error: Content is protected !!