Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh Tamnar Protest Case : महिला-आरक्षक की वर्दी फाड़ी, अर्धनग्न किया, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

Raigarh Tamnar Protest Case : रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में महिला थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का हेमू कालानी चौक में अपमानजनक जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी के मुंह पर कालिख पोती गई और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। जुलूस के दौरान पटाखे भी फोड़े गए।

यह भी पढ़े :- ठंड से बढ़ा बीमारी का खतरा, अंबिकापुर में दूसरी मौत, हाइपोथर्मिया के 400 से ज्यादा मामले, अस्पतालों की OPD में भीड़

यह मामला 8 दिसंबर 2025 को आयोजित गारे–पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान की जनसुनवाई से जुड़ा है। जनसुनवाई के विरोध में प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीणों ने 12 दिसंबर से सीएचपी चौक, लिब्रा में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन ने सड़क से धरना हटाकर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं, महिला थाना प्रभारी और महिला आरक्षक के साथ मारपीट, गाली-गलौज, कपड़े फाड़ने और अभद्र व्यवहार जैसी गंभीर घटनाएं सामने आईं।

घटना के बाद तमनार थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115(2), 221, 132, 309(4), 309(6), 3(5) भा.न्या.सं. एवं आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। (Raigarh Tamnar Protest Case)

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश तेज की और अब तक मुख्य आरोपी चित्रसेन साव समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (Raigarh Tamnar Protest Case)

गिरफ्तार आरोपी:

  • चित्रसेन साव
  • मंगल राठिया (ग्राम आमगांव)
  • चिनेश खमारी (ग्राम आमगांव)
  • प्रेमसिंह राठिया (ग्राम आमगांव)
  • कीर्ति श्रीवास (ग्राम आमगांव)
  • वनमाली राठिया (ग्राम झरना)
Back to top button
error: Content is protected !!