Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में आज बारिश और ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते ठंड में कमी आई है।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिम विक्षोभ और ऊपरी हवाओं के चक्रवात के असर से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण पूर्वी नमी युक्त हवाओं के कारण ज्यादातर जगहों के तापमान में वृद्धि हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!