छत्तीसगढ़ के 3 लोकसभा सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

Second Phase Voting 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी, जिसके चुनाव प्रचार का आज (24 अप्रैल) आखिरी दिन है। वहीं छत्तीसगढ़ की तीन सीट राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में आज शाम 5 बजे चुनावी शोर थम जाएगा। दूसरे चरण में तीनों लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल मानी जा रही है। राजनांदगांव से BJP ने मौजूदा सांसद संतोष पांडेय को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। महासमुंद से कांग्रेस ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी से बसना की पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस और बीजेपी के दोनों उम्मीदवार कद्दावर नेता माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के प्रचार में BJP आगे, भाजपा के दिग्गजों ने की 13 संभाएं, कांग्रेस की सिर्फ 4 बड़ी सभा

नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट पर बीजेपी से पूर्व विधायक भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर चुनावी मैदान में हैं। दूसरे चरण में होने वाले तीनों सीटों पर चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा आते हैं। चार विधानसभा क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित हैं। इसलिए चुनाव आयोग ने कांकेर में मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा है। कांकेर लोकसभा सीट से कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। हालांकि मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में माना जा रहा है। भोजराज नाग भानुप्रतापपुर विधानसभा के पूर्व विधायक हैं, जिन्हें पहली बार बीजेपी ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। (Second Phase Voting 2024)

कांकेर में भोजराज नाग Vs बीरेश ठाकुर

कांग्रेस ने बीरेश ठाकुर को दोबारा लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव बीरेश ठाकुर 5000 मतों के अंतर से हार गए थे। बीरेश ठाकुर को बीजेपी प्रत्याशी मोहन मंडावी से हार मिली थी। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर में 50 हजार से ज्यादा जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया जा रहा है। हाल ही में जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती भी की जा रही है। कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है। पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। (Second Phase Voting 2024)

राजनांदगांव में संतोष पांडेय Vs भूपेश बघेल

वहीं कुल 2090 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इधर, राजनांदगांव में पूर्व CM भूपेश बघेल की प्रतिष्ठा दांव पर है। दरअसल, राजनांदगांव लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा आते हैं, जहां चुनाव का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर में चुनाव सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक होगा। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कुल 23 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजेपी से वर्तमान सांसद संतोष पांडे के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों नेता बड़ी जीत के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। (Second Phase Voting 2024)

महासमुंद में रूप कुमारी चौधरी Vs ताम्रध्वज साहू 

बता दें कि राजनांदगांव से भूपेश बघेल को मैदान में उतारने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। संतोष पांडे ने 2019 का लोकसभा चुनाव एक लाख मतों के अंतर से जीता था। इसलिए बीजेपी ने दोबारा लोकसभा का टिकट दिया है। राजनांदगांव में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 65 हजार 175 है। पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है। महासमुंद हाई प्रोफाइल सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। महासमुंद लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया है। बीजेपी ने रूप कुमारी चौधरी को महासमुंद का प्रत्याशी घोषित किया है। (Second Phase Voting 2024)

महासमुंद में जाति फैक्टर को गेमचेंजर

रूप कुमारी चौधरी बसना से 2013 का विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज को 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग से हार मिली है। 2024 में कांग्रेस ने महासमुंद सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। महासमुंद में चुनाव का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 90 हजार है। 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। इस बार भी महासमुंद से बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है। 2019 में इस सीट से BJP के चंदूलाल साहू ने जीत दर्ज की थी। महासमुंद में जाति फैक्टर को गेमचेंजर माना जा रहा है। (Second Phase Voting 2024)

Related Articles

Back to top button