Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर बना ‘जामताड़ा’, अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

42 आरोपी गिरफ्तार, तीन फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम एवं साइबर यूनिट ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन के तहत शहर में संचालित तीन अवैध कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस के आरोप निराधार, पारदर्शिता से हो रहे टेंडर – डिप्टी सीएम साव

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों—गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मेघालय, हरियाणा और पंजाब—से जुड़े लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसमें दो मुख्य आरोपी गुजरात के निवासी हैं।

शहर के दो इलाकों में चल रहे थे कॉल सेंटर

यह फर्जी कॉल सेंटर थाना गंज क्षेत्र के पिथालिया कॉम्प्लेक्स और न्यू राजेंद्र नगर स्थित अंजनी टॉवर में संचालित किए जा रहे थे।

कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में की गई।

 लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

67 मोबाइल फोन
18 लैपटॉप
28 कंप्यूटर सेट
3 वाई-फाई राउटर

जब्त किए हैं। इनकी कुल कीमत लगभग ₹16.53 लाख आंकी गई है।

 ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

गिरोह तीन अलग-अलग टीमों में बंटकर संगठित तरीके से ठगी करता था:

 कॉलिंग ग्रुप
अमेरिका के नागरिकों को कॉल कर
बैंक लोन, सिबिल स्कोर सुधार और फ्रॉड ट्रांजेक्शन का झांसा देते
 डेटा और टेक्निकल ग्रुप
व्हाट्सएप/टेलीग्राम के जरिए विदेशी बैंकिंग डेटा जुटाते
क्लोन चेक तैयार कर खातों में फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाते
 रिडीम ग्रुप
गिफ्ट कार्ड के जरिए रकम को नकदी में बदलते
हवाला के माध्यम से मास्टरमाइंड तक पैसा पहुंचाते
 इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 83/26 और थाना न्यू राजेंद्र नगर में 131/26 के तहत आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 प्रमुख आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार यादव, सौरभ राजपूत, अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, सोनू कुमार भारती, राहुल प्रजापति, मयूर खडपे, नितेश गुरूंग, आदित्य कुमार, गौरव यादव समेत कुल 42 आरोपी शामिल हैं।

 पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, आरोपी ठगी के पूरे नेटवर्क से भली-भांति परिचित थे और अधिक पैसे कमाने के लालच में संगठित रूप से इस अपराध को अंजाम दे रहे थे। यह मामला अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध का एक गंभीर उदाहरण है।

Back to top button
error: Content is protected !!