RAIPUR NEWS : खुले प्लॉट में महिला का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
RAIPUR NEWS : मुजगहन थाना क्षेत्र के स्वागत विहार कॉलोनी में आज गुरुवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। खुले प्लॉट में लाश पड़ी देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान बोरियाकला निवासी सुभद्रा बाई साहू (35) के रूप में की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
घटना के बाद इलाके में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (RAIPUR NEWS)
हर पहलू पर जांच जारी
मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, मुजगहन पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। (RAIPUR NEWS )



