Raipur iPhone robbery news : हॉलीवुड फिल्मों से चोरी का आइडिया, 9 मिनट में 17 iPhone चोरी – कारोबारी के बेटे समेत 5 गिरफ्तार

Raipur iPhone robbery news : रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में रिलायंस डिजिटल स्टोर से 9 मिनट में 17 सील पैक iPhone चोरी कर लिए गए। इस हाई-प्रोफाइल चोरी को अंजाम देने वाला कोई पेशेवर चोर नहीं, बल्कि एक कारोबारी का 21 वर्षीय बेटा मयंक दीक्षित निकला। युवक ने हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा लेकर चोरी को आसान समझा और इंटरनेट से चोरी के तरीके सीखे।
यह भी पढ़ें :- Corruption Charges Court Verdict : पेंशन के बदले घूस मांगने वाले बाबू को जेल, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
घटना 25-26 मई की रात करीब डेढ़ बजे की है, जब आरोपी बांस के सहारे स्टोर की पहली मंजिल पर चढ़ा, हथौड़ी से कांच तोड़कर अंदर घुसा और 17 iPhone थैले में भरकर भाग गया। CCTV जांच और छोड़ी गई स्कूटी की मदद से पुलिस मयंक तक पहुंची। मयंक चोरी किए फोन बेचने निकला था, तभी किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। (Raipur iPhone robbery news)
पुलिस ने मयंक से चोरी के iPhone खरीदने वाले 4 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें अमित अग्रवाल, निखिल गर्ग, चंदन वर्मा और आशीष लखवानी शामिल हैं। पुलिस ने कुल 21 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। (Raipur iPhone robbery news)
मयंक संपन्न परिवार से है, उसके पिता क्रेन और हैवी मशीनरी के व्यवसायी हैं। उसने हॉलीवुड फिल्मों में देखे स्टाइल से प्रभावित होकर यह साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्टोर के पास चल रहे निर्माण कार्य में लगे बांस का इस्तेमाल किया और बिना किसी अलार्म को ट्रिगर किए चोरी को अंजाम दिया। (Raipur iPhone robbery news)
गुमशुदा मोबाइल की शिकायत के लिए जरूरी जानकारियाँ:
- IMEI नंबर
- फोन ब्रांड और मॉडल
- गुम होने की तारीख, समय, स्थान
- सिम और फोन नंबर डिटेल
- पहचान पत्र की कॉपी
- घटना का विवरण
- फोन को ट्रैक करने के लिए “Find My Device” (Android) या “Find My iPhone” (iOS) पहले से ऑन होना जरूरी है।



