Raipur Kochi Flights : रायपुर से मुंबई और कोचिन के बीच शुरू होगी उड़ान, देखें नई फ्लाइट की समय सारणी

Raipur Kochi Flights : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई और कोच्चि (कोचिन) के लिए 30 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट (Raipur Kochi Flights) शुरू होगी। यह रायपुर से मुंबई और कोच्चि (Raipur Kochi Flights) के बीच चलेगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने के बाद मुंबई के लिए यह पांचवी फ्लाइट होगी। इसके शुरू होने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Breaking News: प्रदेश के आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों पर हुई नियुक्तियां, पढ़ें पूरी ख़बर

वहीं नागरिक उड्डयन विभाग ने घरेलू विमान सेवाओं के लिए शीतकालीन समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी किया है। इसमें स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से संचालित दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, प्रयागराज, जगदलपुर, इंदौर, भोपाल, पुणे, इंदौर, जगदलपुर, भुवनेश्वर और कोलकाता के लिए चल रही फ्लाइटों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हालांकि विंटर सीजन में जयपुर, गोआ के लिए विमानन कंपनियों द्वारा नई फ्लाइटों का संचालन शुरू किए जाने की उम्मीद थी।

Raipur Kochi Flights : प्रति माह 1 लाख यात्रियों का आवागमन

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रति माह करीब 1 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। सितंबर में रायपुर से कुल 1512 उड़ानों का संचालन किया गया। इसमें 175031 यात्रियों द्वारा आवागमन किया गया। यह सितंबर 2021 की अपेक्षा इसी अवधि में 2022 में 44 फीसदी अधिक रही। जबकि 2021 के दौरान 1244 उड़ानों में 121651 यात्रियों ने आवागमन किया। वहीं सितंबर के तीसरे सप्ताह 17 से 23 सितंबर के बीच 186 उड़ानों में 25811 यात्री आए और 18333 यात्रियों ने वापसी की उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें : क्रूड आयल में गिरावट के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे, जानिए कितना सस्ता हुआ तेल

नई फ्लाइट की समय सारणी

इंडिगो एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई-885 रायपुर से 6.40 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। उसके मुंबई से रात 9.30 बजे उड़ान भरने के बाद रात 11.30 बजे कोच्चि पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट क्रमांक 6ई211 कोच्चि से सुबह 5.15 बजे रवाना होने के बाद सुबह 7.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। वहां से सुबह 8.10 बजे रवाना होने के बाद सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button