Google Analytics —— Meta Pixel

RAIPUR : अस्पताल में इलाज छोड़ ऑपरेशन थिएटर में रील बनाना नर्सों को पड़ गया भारी, सभी बर्खास्त, देखें वीडियों…

RAIPUR DKS Government Hospital: राजधानी के DKS शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. ऑपरेशन थिएटर में तीन नर्स द्वारा रील बनाने की बात सामने आई है. सोशल मीडिया पर इमरजेंसी वार्ड से वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. जिसके बाद प्रबंधन ने तीनों नर्स को हटा दिया है.

यह भी पढ़े :- विधानसभा में गरजे हिमंता बिस्वा सरमा, बोले- ‘ध्यान से सुन लो, जब तक जिंदा हूं, बाल विवाह नहीं होने दूंगा

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि ओटी में ये तीनों नर्स सिरिंज लेकर ‘फिरता रहूं दर बदर’ और ‘कोलावेरी डी’ गाने पर रील बना रही हैं. राज्य के शासकीय अस्पताल में इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दासर को हटा दिया है.

बर्न वार्ड के विभागाध्यक्ष और सिस्टर इंचार्ज ने पत्र लिखकर इस अनुशासनहीनता की जानकारी दी थी. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई. बैठक में ये निष्कर्ष निकला कि ऑपरेशन थियेटर सेंसेटिव जगह होती है. बीएससी नर्सिंग करने के बाद भी यदि जानबूझकर ऐसा काम किया गया है तो उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाना उचित होगा. (RAIPUR DKS Government Hospital)

देखें वीडियों…

Back to top button
error: Content is protected !!