Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बोरियाखुर्द और डुंडा में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोज़र

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर (Municipal Corporation Raipur) द्वारा मंगलवार को बोरियाखुर्द और डुंडा क्षेत्रों में हो रही अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्यवाही महापौर मीनल चौबे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई।

यह भी पढ़े :- CM Vishnu Dev Sai: छत्तीसगढ़ के किसानों, उद्यमियों और निर्यातकों को अब मिलेगा वैश्विक बाजार का सीधा लाभ

बोरियाखुर्द:
न्यू संतोषी नगर क्षेत्र में नगर निगम (Municipal Corporation Raipur) की अनुमति के बिना बनाए गए 16 अवैध भवनों को तोड़ा गया। इसके अलावा, जगदम्बा विहार कांदुल रोड के पास लगभग 10 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग में बाउंड्री वॉल तोड़ने और मार्ग विच्छेदन की कार्रवाई भी की गई।

डुंडा:
डुंडा दुर्गा विहार के पीछे लगभग 6 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को चिन्हित कर वहां भी मार्ग विच्छेदन की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदकुमार चौबे, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 10 के कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता सुशील अहीर, योगेश यदु, उप अभियंता रविप्रभात साहू, जोन-10 उड़नदस्ता प्रभारी जितेंद्र कौशिक, सेन्ट्रल उड़नदस्ता प्रभारी मोहम्मद तसव्वर अली सहित पुलिस बल की भी उपस्थिति रही।

नगर निगम (Municipal Corporation Raipur) द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति के किए गए निर्माण और प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसी गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!