Raipur News: बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेशोत्सव 2025 का भव्य समापन
गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है : विधायक मोतीलाल साहू। गणेशोत्सव सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का पर्व है : अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया

Raipur News : राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रोजवुड सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव 2025 का समापन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ हुआ। यह आयोजन समिति का सातवाँ वर्ष रहा, जिसमें पूरे 11 दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
यह भी पढ़े :- आईटीबीपी जवानों का हथियार चोरी, जीआरपी ने आरोपी पकड़ा, पढ़े पूरी खबर
सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन, गीत-ग़ज़ल के साथ बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए रंगोली, चित्रकला, डांस, फैंसी ड्रेस, हाउजी, अंताक्षरी, थाली सजाओ, शंख बजाओ, म्यूजिक चेयर, कपल्स गेम जैसी प्रतियोगिताएँ हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समापन अवसर पर हवन-पूजन, श्री गणेश विसर्जन, पुरस्कार वितरण, शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और भंडारा-प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मोती लाल साहू (रायपुर ग्रामीण) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, ग्राम पंचायत बोरियाकला के सरपंच हिमांचल साहू एवं पंचगण तथा ग्रीन्सविले बोरियाकला रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष देवता दिन दुबे विशेष रूप से मौजूद रहे।
अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का पर्व है। सात वर्षों से मिल रहे सहयोग ने इस आयोजन को विशेष पहचान दी है। विधायक मोती लाल साहू ने इसे समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम बताते हुए समिति की अनुशासित और निरंतरता पूर्ण परंपरा की सराहना की। पूर्व विधायक नंदकुमार साहू ने कहा कि संस्कृति और अध्यात्म का संगम तभी संभव है जब सभी मिलकर सहभागिता करें। रेजिडेंट्स सोसाइटी अध्यक्ष देवता दिन दुबे ने इसे कॉलोनीवासियों की एकजुटता का प्रतीक बताया।
आकर्षक संचालन व आभार
समारोह का मंच संचालन डॉ. कविता कोसरिया ने प्रभावशाली ढंग से किया। उनकी मधुर और आत्मीय शैली ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यकारी अध्यक्ष राकेश दास वैष्णव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की सहभागिता और सहयोग से ही यह आयोजन सफल हुआ।
सम्मान व उपस्थिति
इस अवसर पर कॉलोनी के शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
समिति के सलाहकार संतोष वाहने, सुकांत मिश्रा, जी. पी. ताम्रकार, उपाध्यक्ष छन्नू लाल साहू, सचिव सौरभ सिंह, संगठन सचिव कृष्णा मजूमदार, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह गौर, पंकज शर्मा, सुब्रतो सरकार, राजेश द्विवेदी, अमित द्विवेदी, सोहन ठाकुर, मीत सिंह मरावी, सजल ध्रुव, कौशल शर्मा, अंशुल थुदगल, आई. डी. पालीवाल, नरेंद्र साहू, मंगल साहू, सोमदत्त साहू, अभिषेक सिंह, ईश्वरी साहू, गौरी देवी सिंह, रूमा मजूमदार, दीपिका साहू, कामना गौर, खुशबू शर्मा, पल्लवी सिंह, डॉली गोस्वामी, मीनाक्षी गौर, लक्ष्मी मरावी, श्यामा साहू, राजकुमारी ठाकुर, कन्या कुमारी ध्रुव, लता ठाकुर, ललिता बघेल, प्रेमा पालीवाल, बृहस्पति देवी ताम्रकार, अंकिता शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करते हैं। (Raipur News)



