Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : कांग्रेस ने युकां प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी

CG By Election: आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। इससे पहले भाजपा सुनील सोनी को अपने प्रत्याशी के तौर पर घोषित कर चुकी है। आपको बता दें कि आकाश शर्मा अभी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा था। कहा गया था कि, प्रत्याशी के नाम की घोषणा आलाकमान की ओर से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि, दूसरे सबसे बड़े दावेदार के रूप में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे थे।

यह भी पढ़े :- वक्फ बिल बोर्ड पर JPC की बैठक में जमकर हंगामा, बीजेपी सांसद के साथ झड़प में TMC के कल्याण बनर्जी घायल

उल्लेखनीय है कि, पिछले दो दिनों में लगभग ये साफ हो गया था कि कांग्रेस का टिकट आकाश शर्मा को ही मिलेगा। उन्हें सोशल मीडिया में बधाइयां भी मिलने लगी थीं। (CG By Election)

कब है नामांकन की आखिरी तारीख

उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. सरकारी छुट्टी को छोड़कर सभी कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को होगी. उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे. यह उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा. इसके परिणाम 23 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। (CG By Election)

Back to top button
error: Content is protected !!