वक्फ बिल बोर्ड पर JPC की बैठक में जमकर हंगामा, बीजेपी सांसद के साथ झड़प में TMC के कल्याण बनर्जी घायल
Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड बिल पर चर्चा के लिए आज यानी मंगलवार को आयोजित ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक में उम्मीद से बाहर की घटना देखने को मिली। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने शीशे की बोतल मेज पर पटकी और फिर उसे जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल की ओर उछाल दिया। इस दौरान बनर्जी को चोट भी आई।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) बिल (Waqf Amendment Bill) पर सांसदों के प्रश्नों का उत्तर दिया। कुछ विपक्षी सांसदों ने यह सवाल उठाया कि नए कानून पर मंत्रालय ने कभी भी व्यापक सलाह नहीं ली। बैठक में वर्ष 1976 में संविधान में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को शामिल करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं का भी उल्लेख किया गया, जिसके चलते नोकझोंक हुई।
यह भी पढ़े :- ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ढहा दो मंजिला मकान, 5 लोगों की मौत, जबलपुर ब्लास्ट में दो कर्मचारियों की मौत
भाजपा के एक सांसद ने बताया कि किसी भी प्रस्तावित कानून में सभी भारतीय हितधारकों को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति किसी भी व्यक्ति से सुझाव लेने के लिए स्वतंत्र है, जिसे वह आवश्यक समझे। उनका कहना था कि वक्फ कानून ने अन्य समुदायों के लोगों पर भी प्रभाव डाला है। इस संदर्भ में, भाजपा के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय और विष्णु शंकर जैन ने समिति के सामने अपनी बातें रखी थीं।
बता दे कि इससे पहले सोमवार को भी बैठक में हंगामा हुआ था. अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रेजेंटेशन के दौरान सत्ताधारी बीजेपी और एनडीए सांसदों और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी तकरार और नोंकझोंक हुई थी. विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि इस बिल को सिर्फ राजनीतिक कारणों से और मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने के लिए लाया गया है. इस दौरान बीजेपी और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी बहस हुई.
बैठक की शुरुआत में वक्फ बिल के प्रस्तावों पर असदुद्दीन ओवैसी ने JPC के सामने करीब 1 घंटे का प्रेजेंटेशन भी दिया और इसकी खामियों को गिनाया. जब ओवैसी प्रेजेंटेशन दे रहे थे तब ओवैसी और बीजेपी सांसद के बीच तीखी तकरार हुई. शोर शराबे के बीच वक्फ बिल पर बैठक करीब 7 घंटे चली। (Waqf Amendment Bill)



