Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur South By Election Result: क्या फिर से ‘भगवा’ लहराएगी बीजेपी, BJP प्रत्याशी सुनील सोनी 11 हजार मतों से आगे

Raipur South By Election Result: रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा एक बार फिर विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराती नजर आ रही है. छठवें चरण की गणना के बाद भाजपा 23107 मत हासिल किए हैं, वहीं कांग्रेस ने 11821 मत मिले हैं. इस तरह से 11286 मतों के अंतर से भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़े :- कृषि को लाभकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता: डिप्टी CM विजय शर्मा

तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है।रायपुर के सेजबहार स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में काउंटिंग हो रही है। 19 राउंड में यहां वोटों की गिनती हो रही है।

यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, इसके बाद EVM के मतों की गणना हो रही है। सेजबाहर सरकारी इंजीनियर कॉलेज के बाहर दोनों पार्टियों के समर्थक पहुंचने लगे हैं।

मतगणना कार्य की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के इंकोर काउंटिंग एप्लिकेशन में अपलोड की जाएगी, जिसे आमजन https://results.eci.gov.in लिंक के माध्यम से देख सकेंगे.

भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने कहा कि दक्षिण विधानसभा में सुनील सोनी इतिहास रचेंगे। कांग्रेस के मिठाइयों के ऑर्डर को लेकर कहा कि पिछले बार भी कांग्रेसियों ने मिठाइयां ऑर्डर की थी, लेकिन जश्न भाजपा कार्यालय में मनाया गया था

बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद सीट हुई खाली

विधानसभा चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल यहां से रिकार्ड वोटों से जीते। लोकसभा चुनाव में बीजेपी आलाकमान ने बृजमोहन अग्रवाल को मैदान में उतार दिया। सांसद का चुनाव भी बृजमोहन अग्रवाल जीत गए। उनके जीतते ही ये सीट खाली हो गई। अब इस सीट से कांग्रेस के पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आकाश शर्मा का मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता सुनील सोनी से है। सोनी रायपुर के मेयर और पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। (Raipur South By Election Result)

बीजेपी के रण में बीजेपी का दबदबा रहा कायम

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हमेशा से बीजेपी का दबदबा रहा है। जहां 2008 के बाद अस्तित्व में आई दक्षिण सीट पर 2008 में 24 हजार 939 वोटों से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल विधायक बने। 2013 के चुनाव में भी 34 हजार से ज्यादा वोटों से अग्रवाल ने बाजी मारी। इसके बाद 2018 में 17 हजार 496 वोट रहा जीते। इसके बाद 2023 में बृजमोहन ने 67 हजार से जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में दक्षिण विधानसभा से 80 हजार की लीड मिली थी। यहां पिछले 34 सालों से बृजमोहन चुनाव जीत रहे हैं। (Raipur South By Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!