रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, नगर निगम और पुलिस विभाग में बदली जिम्मेदारियां, 11 निगमकर्मी समेत 27 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Raipur Transfer News: रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण पुलिस में 27 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दोनों विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इनमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
यह भई पढ़ें:- हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता
मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक-5 भेजा गया है। जोन-5 के कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक-6 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जोन-6 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-10 भेजा गया है। जोन-10 के कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है। सहायक अभियंताओं की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। जोन-7 में पदस्थ शत्रुघन देशलहरे को जोन-8 भेजा गया है। जोन-4 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। उन्हें मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से जुड़े काम की जिम्मेदारी दी गई है।
उप अभियंताओं को नई जिम्मेदारी
मुख्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन-4 भेजा गया है। वहीं सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय के साथ 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप अभियंता स्तर पर भी तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जोन-10 के उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता बनाया गया है और उन्हें स्वच्छ भारत मिशन का काम सौंपा गया है। मुख्यालय की उप अभियंता अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन-7 में पदस्थ किया गया है। वहीं जोन-8 में पदस्थ उप अभियंता योगेन्द्र साहू को मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। (Raipur Transfer News)
एक नजर में नगर निगम का फेरबदल
नगर निगम में कुल 11 अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। इनमें 4 कार्यपालन अभियंता, 4 सहायक अभियंता और 3 उप अभियंता शामिल हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन के मुताबिक यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों के तहत किया गया है। इधर, रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने 27 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर ग्रामीण पुलिस की तबादला सूची में कुल 27 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें 5 सहायक उप निरीक्षक यानी ASI, 11 प्रधान आरक्षक यानी हेड कॉन्स्टेबल और 11 आरक्षक यानी कॉन्स्टेबल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जगह भेजा गया है। (Raipur Transfer News)
अलग-अलग थानों में बदली जिम्मेदारी
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले के बाद अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पुलिस बल की तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। पुलिस विभाग की ओर से यह बदलाव प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। नई पदस्थापना के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने नए कार्यस्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर में एक ही समय में नगर निगम और पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव हुआ है। नगर निगम में 11 अधिकारी, जबकि रायपुर ग्रामीण पुलिस में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। यानी दोनों विभागों को मिलाकर कुल 38 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है। नगर निगम में इंजीनियरिंग से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, वहीं पुलिस विभाग में ASI से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के पुलिसकर्मियों को नई जगह भेजा गया है।



