Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के युवा कलाकार उत्तम साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, “OSOA” में टेराकोटा कला से बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के लिए गर्व की बात है कि रायपुर के युवा कलाकार उत्तम साहू का चयन राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहल “वन स्टेट वन आर्टिस्ट (OSOA)” के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय मंच पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध टेराकोटा कला का प्रतिनिधित्व कर राज्य की कला परंपरा को देशभर में पहचान दिलाई।

 युवा कलाकार उत्तम साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
युवा कलाकार उत्तम साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

यह आयोजन 1 से 9 मई 2026 तक हिमाचल प्रदेश के नशाला में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 38 युवा लोक एवं पारंपरिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की पारंपरिक और लोक कला विरासत को संरक्षित करना तथा युवा कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।

उत्तम साहू ने रायपुर और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली टेराकोटा कला को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करते हुए अपनी रचनात्मकता और पारंपरिक कला कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए कलाकारों के साथ मिलकर विभिन्न collaborative artworks तैयार किए और कला कार्यशालाओं, सांस्कृतिक संवाद तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस राष्ट्रीय पहल में छत्तीसगढ़ से अन्य युवा कलाकारों का भी चयन हुआ। इनमें सुरेंद्र सोनी ने राज्य की प्रसिद्ध लोक कला ढोकरा का प्रतिनिधित्व किया।

युवा कलाकार प्रकाश गर्ग द्वारा परिकल्पित “वन स्टेट वन आर्टिस्ट (OSOA)” का उद्देश्य भारत की विविध लोक कला परंपराओं को युवाओं के माध्यम से नई पहचान देना और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को एक साझा राष्ट्रीय मंच पर लाना है।

पूर्ण रूप से प्रायोजित इस पहल के माध्यम से युवा कलाकारों को अपनी लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने, अन्य राज्यों की कला शैलियों को समझने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

उत्तम साहू का यह चयन न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि राज्य के युवा कलाकार आज राष्ट्रीय मंच पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Dhar Bhojshala Case : धार भोजशाला को HC ने माना मंदिर, हिंदू पक्ष की याचिका मंजूर

Back to top button
error: Content is protected !!