Google Analytics —— Meta Pixel

राजेंद्र भतपहरी RSS के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

Rajendra Prasad Bhatpahari: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भतपहरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संघ शिक्षा वर्ग के पहले साल का 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सेक्टर 4 भिलाई में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 3 जून को शाम 5:30 बजे भिलाई विद्यालय मैदान सेक्टर 2 भिलाई में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में भीषण सड़क हादसा, खाई में ऑटो गिरने से 4 लोगों की मौत  

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भतपहरी समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा स्थापित जाति विहीन समाज की संरचना, संविधान, समानता, धर्म-पंथनिरपेक्षता, सामाजिक- आर्थिक असमानता और जनगणना विषयों पर अपना विचार रखेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक प्रेम शंकर सिदार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। (Rajendra Prasad Bhatpahari) 

Back to top button
error: Content is protected !!