Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

जिले के किसानों के लिए राजीव गाँधी किसान न्याय योजना हो रहा वरदान साबित : रोहित साहू

Kisan Nyay Yojna : बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू ने कहा, राजीव गाँधी किसान न्याय योजना जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा हैं। किसानों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को उनके खातों में सीधा लाभ प्रदान किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने की दिशा में सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी सोच को मूर्त रूप देती हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना (Kisan Nyay Yojna) के अंतर्गत बलौदाबाजार भाटापारा के किसानों की मेहनत का पूरा दाम मिल रहा हैं। इस योजना के तहत जिले के किसानों, पशुपालकों, भूमिहीन किसान मजदूरों सहित तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों और महिला समूहों को सहायता प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana छत्तीसगढ़ के किसान, पशुपालक ‌और मजदूरों के खातों में आएंगे 1804 करोड़

आज बलौदाबाजार जिले के किसानों, कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों के 1 लाख 93 हजार 847 हितग्राहियों को 112 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए का हस्तांरण किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 1 लाख 74 हजार 374 किसानों को उनके बैंक खातों में 108 करोड 64 लाख 60 हजार रूपये की प्रथम किस्त के रूप में राशि अंतरित की गई।

21 मई 2020 को ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की हुई थी शुरुआत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि दिवस यानि 21 मई 2020 को ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली के लिए किसान न्याय योजना के माध्यम राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाना है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना और गोधन न्याय योजना भी चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी वर्गों के किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू ने संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिले के समस्त किसान साथियों के ओर से आभार व्यक्त किया हैं। साथ ही कहा, माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का निरंतर विकास होता रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!